{"_id":"74204fd6339464052063e0e57fe31a4f","slug":"the-sculptor-made-the-lifeless-one-error-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमदूतों को ठगने की यह कैसी योजना बना ली आप भी हंसेंगे","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
यमदूतों को ठगने की यह कैसी योजना बना ली आप भी हंसेंगे
ओशो
Updated Thu, 21 Aug 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मूर्तिकार उच्च कोटि की ऐसी मूर्तियां बनाता था, जो सजीव लगती थीं। मूर्तिकार को अपनी कला पर बड़ा नाज था। उसे कई साल हो गए थे मूर्तियां बनाते हुए। उसकी कला दिनों-दिन निखरती गई थी। बरसों बीत गए। कलाकार बूढ़ा होने लगा। उसे जब लगा कि जल्दी ही उसकी मृत्यु होने वाली है, तो वह परेशान हो उठा। उसे चिंता होने लगी कि मौत से कैसे बचा जाए।
विज्ञापन
पढ़ें,ऐसे सपने बताते हैं, आपको धन लाभ मिलने वाला है
विज्ञापन
आखिर उसे उपाय सूझ ही गया। यमदूतों को भ्रमित करने के लिए उसने एकदम अपने जैसी दस मूर्तियां बना डालीं। उसने यह सोचा कि जब यमदूत आएंगे, तो योजनानुसार बनाई गई उन मूर्तियों के बीच में वह स्वयं जाकर बैठ जाएगा।
विज्ञापन
यमदूत जब उसे लेने आए, तो एक जैसी ग्यारह आकृतियां देखकर अचंभित रह गए। सभी मूर्तियां एक जैसी बनी थीं, और वह कलाकार जिसे यमदूत लेने आए थे, वह भी उन मूर्तियों के बीच ही था। पर उसे खोज पाना यमदूतों के लिए मुश्किल हो रहा था। यमदूत सोचने लगे, अब क्या किया जाए। मूर्तिकार के प्राण अगर न ले सके, तो सृष्टि का नियम टूट जाएगा, और अगर सच्चाई जानने के लिए मूर्तियां तोड़ी गईं, तो कला का अपमान होगा।
पढ़ें,नहीं रहेगा धन का अभाव श्मशान में जाकर करें यह काम
अचानक एक यमदूत को कुछ सूझा। वह अनुभवी और पारखी था। उसने जोर-से कहा, काश, इन मूर्तियों को बनाने वाला मिलता, तो मैं उसे बताता कि मूर्तियां तो अति सुंदर बनाई हैं, लेकिन इनको बनाने में एक त्रुटि रह गई। यह सुनकर मूर्तिकार का अहंकार जाग उठा। उसे लगा कि भला उसकी कला में कमी कैसे रह सकती है! वह तुरंत बोल उठा, कैसी त्रुटि?
यमदूत ने झट से उसका हाथ पकड़ लिया और बोला, बस यही त्रुटि कर गए तुम अहंकार में। क्या हम जानते नहीं कि बेजान मूर्तियां बोला नहीं करतीं।