फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   The mold was cast for burial that gave life

जब कब्र की मिट्टी ही बन गई जिंदगी की डोर

Thu, 15 May 2014 09:11 AM IST
ओशो
ओशो Updated Thu, 15 May 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
The mold was cast for burial that gave life

गांव में किसान का एक गधा सूखे कुएं में गिर गया। काफी सोच-विचार के बाद किसान इस नतीजे पर पहुंचा कि गधा काफी बूढा हो गया है। उसे बचाने का कोई फायदा नहीं, इसलिए उसे कुएं में ही दफना देना चाहिए। उसने अपने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। सभी ने फावड़ा लिया और कुएं में मिट्टी डालने लगे।

विज्ञापन


ऊपर से मिट्टी डालते देख गधा पहले तो रोया-रेंका, फिर वह अचानक शांत हो गया। आवाज आनी बंद हो जाने पर किसान ने कुएं में झांककर देखा। नीचे देखकर वह चौंक गया। उसने देखा कि ऊपर फेंकी जा रही मिट्टी के गिरते ही गधा एक अजीब हरकत कर रहा है। वह हिल-डुलकर उस मिट्टी को नीचे गिरा देता और उस पर चढ़ जाता।
विज्ञापन


पढ़ें,निधिवन का रहस्य, क्या सच में रास रचाने आते हैं रात में राधा कृष्ण?


जैसे-जैसे किसान और उसके पड़ोसी उस पर फावड़ों से मिट्टी गिराते, वैसे-वैसे वह मिट्टी को गिरा कर उसकी सीढ़ी बनाता और ऊपर चढ़ जाता। और इस तरह जल्दी ही सबको हैरत में डालता हुआ वह गधा कुएं के किनारे पहुंच गया और फिर कूदकर बाहर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,ज्योतिषियों के एग्जिट पोल, कौन बनेगा प्रधानमंत्री?


हमें ध्यान रखना चाहिए कि जीवन में भी हर किसी पर मिट्टी फेंकी जाती है। बहुत तरह की गंदगी हमारे ऊपर गिरती है। जैसे बिना वजह आलोचना झेलनी पड़ती है। रास्ते में बेवजह रोड़े अटकाए जाते हैं। ऐसे में थक-हारकर यों ही कुएं में ही नहीं पड़े रहना चाहिए। उस अवरोध को सीढ़ी बनाकर अपने आपको गर्त से बाहर निकाल लेना ही बुद्धिमानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed