फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   the cause of not showing of god

हर जगह मौजूद होने पर भी इसलिए नहीं दिखते हैं भगवान

Tue, 15 Sep 2015 01:15 PM IST
संत निर्मलदा
संत निर्मलदा Updated Tue, 15 Sep 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
the cause of not showing of god

तेरहवीं सदी में महाराष्ट्र में एक प्रसिद्ध संत नामदेव हुए। एक बार वह शिष्यों को ज्ञान-भक्ति का प्रवचन दे रहे थे। तभी किसी शिष्य ने सवाल किया, हमें बताया जाता है कि ईश्वर हर जगह मौजूद है। यदि ऐसा है, तो वह हमें दिखाई क्यों नहीं देता? यह कैसे मान लें कि वे सचमुच हैं, और यदि वे हैं, तो उन्हें कैसे प्राप्त कर सकते हैं?

विज्ञापन


पढ़ें, साप्ताहिक राशिफलः इस हफ्ते चमकने वाली है इन 6 राशि वालों की किस्मत
विज्ञापन


नामदेव कुछ देर तक सोचते रहे, फिर शिष्य को एक लोटा पानी और थोड़ा-सा नमक लाने के लिए कहा। शिष्य तुरंत दोनों चीजें लेकर आ गया। सभी शिष्य सोच रहे थे कि इन चीजों का भला क्या काम कि तभी संत नामदेव ने पुनः उस शिष्य से कहा, पुत्र, तुम नमक को लोटे में डालकर मिला दो। शिष्य ने ठीक वैसा ही किया। फिर संत बोले, अब बताओ कि पानी में नमक दिख रहा है? सबने 'नहीं' में सिर हिला दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत ने कहा, ठीक है! अब कोई जरा इसे चखकर देखो कि क्या चखने पर नमक का स्वाद आ रहा है? एक शिष्य ने पानी चखते हुए कहा, जी, आ रहा है। फिर संत ने निर्देश दिया, अब जरा इस पानी को कुछ देर उबालो। कुछ देर तक पानी उबलता रहा, और जब सारा पानी भाप बनकर उड़ गया, तो संत ने फिर लोटे में देखने को कहा और पूछा, क्या अब आपको इसमें कुछ दिख रहा है?

एक शिष्य बोला, जी, हमें नमक के कण दिख रहे हैं। यह सुनकर संत मुस्कराए और शिष्यों को समझाते हुए बोले, जिस प्रकार पानी में नमक का स्वाद अनुभव किया जा सकता है, पर देखा नहीं जा सकता। और जिस तरह अग्नि के ताप से पानी भाप बनकर उड़ गया और नमक दिखाई देने लगा, उसी प्रकार तुम भक्ति, ध्यान और सत्कर्म से अपने विकारों को समाप्त करके ईश्वर को पा सकते हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed