फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   The big jump in its own right

अपनी हैसियत से बड़ी छलांग

Sun, 11 Jan 2015 07:40 PM IST
सोमदेव शर्मा
सोमदेव शर्मा Updated Sun, 11 Jan 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन

एक दिन एक कौए ने विशालकाय गरुड़ को आकाश में उड़ते देखा। वह भेड़ का छोटा मेमना अपने पंजे में दबाए बहुत ऊंचाई पर उड़ रहा था। इतनी उंचाई पर और तेजी से उड़ने के कारण कोई और पक्षी रास्ते में नहीं आ रहे थे। कौए ने सोचा कि बढ़िया भोजन पाने का यह अच्छा तरीका है। मैं भी इसी तरह एक मेमना पकड़ लूंगा और गरुड़ की तरह ऊंचाई पर उड़ूंगा।

विज्ञापन


कौआ पेड़ से छलांग लगाकर भेड़ों के एक झुंड पर झपटा और उसने एक मेमने को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन भेड़ का एक छोटा-सा मेमना भी कौए के लिए बहुत बड़ा शिकार था! उसे लेकर उड़ नहीं सकता था। फिर भी उसने कोशिश की। मगर कई कोशिशों के बाद भी वह नाकाम रहा। वह वापस पेड़ की डाल पर जाकर बैठ गया।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद उसके मन में फिर आया कि एक बार और कोशिश की जाए। उसने नए सिरे से फिर हिम्मत जुटाई और मेमने पर झपट्टा मारा। मेमने को उसने पकड़ लिया, उसे नोचने-खसोटने लगा, पर उठाने में कामयाब नहीं हुआ। जब कौए ने उसे छोड़कर उड़ने की कोशिश की, तो पाया कि उसके पंजे मेमने के ऊनी रोओं में फंस गए थे। कौए ने स्वयं को छुड़ाने की भरसक कोशिश की, लेकिन कुछ न हुआ। किसान ने यह सब देखा, तो उसने कौए को पकड़ लिया और उसे अपने घर ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेमने के रोंए कौए के पंजों में फंसकर उसकी शक्ल सूरत बिगाड़ चुके थे। बच्चों ने पूछा, यह कैसा पक्षी है, पिताजी? किसान हंसते हुए बोला, बच्चो, कुछ समय पहले तक तो इसे लगता था कि यह गरुड़ है। अब इसे पता चल गया होगा कि यह तो सिर्फ एक कौआ ही है। अगर इस बात को इसने हमेशा याद रखा होता, तो आज यह आजाद पक्षी होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed