फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Suddenly neither competition Nor the quietness

इंद्र को भी जन्म लेकर चींटी की योनी में जाना पड़ता है

Mon, 13 Oct 2014 10:37 AM IST
-जातक कथा
-जातक कथा Updated Mon, 13 Oct 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
Suddenly neither competition Nor the quietness

इंद्र ने विशाल प्रासाद बनाने का निश्चय किया। इसके लिए विश्वकर्मा को नियुक्त किया। सौ वर्ष बीत जाने पर भी भवन पूरा न हुआ। इससे विश्वकर्मा दुखी रहने लगे। अन्य कोई उपाय न देख उन्होंने ब्रह्मा जी से अपनी समस्या बताई।

विज्ञापन


ब्रह्मा ने बटुक का रूप धारण किया और इंद्र से पूछा, इस भवन को बनाने में कितने विश्वकर्माओं को लगाया है। इस पर हैरान इंद्र ने कहा कि विश्वकर्मा भी क्या अनेक होते हैं?
विज्ञापन


तभी वहां चींटियों का एक समुदाय दिखाई दिया। उन्हें देखते ही सहसा बटुक को हंसी आ गई। इंद्र को विस्मय हुआ, तो उन्होंने बटुक से कारण पूछा। बटुक ने कहा, देवराज! ये जो चींटियां देख रहे हैं न, वे सब कभी इंद्र के पद पर प्रतिष्ठित रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बटुक यह कह ही रहे थे कि काला मृगचर्म लिए, तिलक लगाए, चटाई ओढ़े, एक ज्ञानी महात्मा वहां आ पहुंचे। बटुक ने उनसे प्रश्न किया, महात्मन! आप कहां से पधारे हैं? आपका शुभ नाम क्या है? सिर पर आपने चटाई क्यों रखी हुई है और वक्षस्थल पर यह कैसा चक्र है?

मुनि ने कहा, बटुकश्रेष्ठ! आयु का क्या ठिकाना, इसलिए मैंने घर नहीं बनाया। वक्षस्थल के लोमचक्रों के कारण लोग मुझे लोमश कहते हैं। वर्षा और धूप से बचने के लिए मैंने चटाई ओढ़ी है। जब एक इंद्र का पतन होता है, तो मेरा एक रोयां गिर पड़ता है।

यही मेरे उखड़े हुए रोमों का रहस्य भी है। असंख्य ब्रह्मा मर गए और मरेंगे। ऐसी दशा में गृह लेकर मैं क्या करूंगा? भगवान की भक्ति ही सर्वोपरि, सर्वसुखद और दुर्लभ है। यह मोक्ष से भी बढ़कर है। ऐश्वर्य तो भक्ति में रुकावट है। इतना कहकर लोमश वहां से चल दिए।


ब्राह्मण बटुक भी अंतर्धान हो गए। इंद्र को वैराग्य उत्पन्न हुआ और वह वन के लिए चल दिए। बृहस्पति ने उन्हें समझाया कि कोई भी निर्णय सहसा लेना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed