फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Such 10 signs are visible to everyone before death

मरने से पहले हर किसी को दिखाई देते हैं ऐसे 10 संकेत, गरुड़ पुराण में है उल्लेख

Tue, 25 Sep 2018 12:57 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
Such 10 signs are visible to everyone before death

जिसने भी इस धरती पर जन्म लिया है उसकी मृत्यु भी निश्चित है। कोई भले ही कितना ही शक्तिशाली क्यों ना हो उसे मरना ही होता है। हमारे शास्त्रों और पुराणों में मृत्यु से पहले कुछ संकेतों के बारे में बताया गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार मृत्यु से पहले हर व्यक्ति को मृत्यु के करीब आने पर कुछ संकेत मिलने लगते हैं।  

विज्ञापन


मृत्यु के करीब आने के 10 संकेत

1- जब व्यक्ति की मृत्यु नजदीक आने लगती है तो उसकी परछाई भी उसका साथ छोड़ने लगती है। उसकी परछाई तेल और पानी में भी नहीं दिखाई देती है।

2- जब व्यक्ति परलोक सिधारने वाला होता है तो उसे मृतक परिजनों के अपने पास होने का अहसास होने लगता है। उसे  किसी साये के होने का अहसास होने लगता है।

3- मरने के कुछ समय पहले व्यक्ति के शरीर से अजीब तरह की गंध आने लगती है। जिसे पहले कभी महसूस नहीं किया गया होगा।

4- जब आईने में अपने चेहरे की जगह किसी और का चेहरा दिखाई देने लगे तो समझ जाना चाहिए कि उसकी मृत्यु नजदीक है।

5- जब व्यक्ति को चांद को देखने पर उसमें दरार दिखाई दे इस बात का संकेत होता है कि व्यक्ति की मृत्यु नजदीक है।

6- जब किसी व्यक्ति का शरीर पीला और हल्का लाल होने लगे तो मृत्यु नजदीक है।

7- जिनके कर्म अच्छे होते हैं उन्हें अपने सामने एक दिव्य प्रकाश नजर आता है और व्यक्ति मृत्यु के समय भी भयभीत नहीं होता।

8 - जब व्यक्ति को चाँद और सूरज की चमक दिखाई ना दे तो समझ जाइये कि उसकी मृत्यु करीब है।

9- जब किसी व्यक्ति के नाक, मुंह और जीभ कठोर होने लगे तो समझ लेना चाहिए मृत्यु करीब है।

10- मृत्यु के नजदीक आने पर व्यक्ति की आंखों की रोशनी खत्म हो जाती है और उसे अपने आस-पास बैठे लोग भी नजर नहीं आते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed