फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Strength of love

अनोखी है इनकी प्रेमी कहानी, आप भी इन्हें सलाम करेंगे

Fri, 19 Dec 2014 09:30 AM IST
पाउलो कोएलो
पाउलो कोएलो Updated Fri, 19 Dec 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
Strength of love

दोस्तों के आने से काफी पहले ही विक्टर रेस्तरां पहुंच गया था। वहां उसने पाया कि पूरे रेस्तरां में सिर्फ एक वृद्ध कोने में बैठा अकेले खा रहा था। उस वृद्ध ने सामने मेज पर एक महिला की तस्वीर रखी थी। विक्टर को लगा कि वृद्ध अवसाद से ग्रस्त है। वह उसके पास चला गया। उसने अपना परिचय दिया, और उस तस्वीर के विषय में पूछा।

विज्ञापन


वृद्ध ने कहा, यह मेरी पत्नी जेनिफर की तस्वीर है। इससे मैंने प्रेम विवाह किया। विवाह से पहले युद्ध छिड़ने के कारण मैं सेना में भर्ती हो गया था। युद्ध के बाद मैं वापस आया, तो पता चला कि उसका परिवार कहीं और चला गया है।
विज्ञापन


दस साल तक मैं उसे खोजता रहा। एक बार कैलिफोर्निया गया, तो वहां एक सैलून में मैं नाई से अपनी प्रेम कहानी बता बैठा। नाई सैलून में एक कोने में रखे फोन की तरफ गया और अपनी बेटी से सैलून में आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेनिफर मेरे सामने खड़ी थी। उसने अब तक मेरा इंतजार किया था। अगले ही दिन हमने विवाह कर लिया। पचपन साल हम लोग विवाह के बाद साथ रहे। पांच वर्ष हुए, उसे अपना शरीर छोड़े।

वृद्ध के रुकने पर विक्टर ने पूछा, अगर कैलिफोर्निया में भी आपको जेनिफर नहीं मिलती तो? उसे जवाब मिला, मैं सारी उम्र उसे तलाशता। वह भी मेरा इंतजार करती। विक्टर ने कहा, वाह! मैंने आज तक ऐसी प्रेम कहानी नहीं सुनी।


यह कहानी नहीं है यंगमैन। हमारा जीवन है। मैं कुछ बातें कहूं तुमसे? वृद्ध स्वतः कहने लगा, मैं बहुत धनी था; पैसे के कारण नहीं, बल्कि प्रेम के कारण। लोग जलती हुई मोमबत्ती की तरह होते हैं। हवा के एक झोंके से लौ बुझ सकती है, इसलिए जब तक प्रकाश है, उसका भली-भांति आनंद लो। उसका सम्मान करो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed