{"_id":"ac070895c1123cb12f12a44f7284a574","slug":"story-prebirth-memory-paranormal-story-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों चार साल के बच्चे को माना पिता और ससुर","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
आखिर क्यों चार साल के बच्चे को माना पिता और ससुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Jan 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल की उम्र में जहां बच्चे माता-पिता की उंगली थाम कर चलते हैं। वहीं एक चार साल के बच्चे को उनके उम्र से काफी बड़े पुरुष और स्त्री पिता और ससुर मान रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चा भी उनके साथ उसी तरह का व्यवहार करता है जैसे वह उनका पिता और सुसुर हो। इसका असल कारण यह है कि रिश्ता इस जन्म का नहीं पिछले जन्म का है।
यह घटना है मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से 10 किलोमीटर की दूरी पर बसा है लसूडिया गांव की। इस गांव में 11 अगस्त 2008 को आत्माराम के घर एक बालक का जन्म हुआ। परिवार वालों ने इस बालक का नाम विशाल रखा।
विज्ञापन
पढ़ें, और भी हैं पूर्वजन्म की हैरान करने वाली घटनाएं
जब यह लड़का चार साल का हुआ तब इसने पूर्वजन्म की बातें बतानी शुरु कर दी। इसने बताया कि यह मोगराराम का निवासी मेहताब सिंह है। इसने कहा कि वह अपने पूर्व जन्म के रिश्तेदारों से मिलता चाहता है।
विज्ञापन
बच्चे को लेकर जब मोगराराम ले जाया गया तो पता चला कि मेहताब सिंह का जन्म 11 जून 2007 को हो गया था। विशाल नाम के चार साल के उस बच्चे ने पूर्वजन्म में उनके साथ हुई लूट की घटना और खेत खलिहान तक को पहचान लिया।
पढ़ें, पूर्वजन्म में सेना का जवान इस जन्म में बनी बेटी
मेहताब सिंह के बेटे और बहू ने चार साल के विशाल को अपना पिता और ससुर मान लिया और इसी रुप में इन्हें सम्मान दिया। गीताप्रेस गोरखपुर से प्रकाशित कल्याण पत्रिका में इस घटना का उल्लेख किया गया है।