फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   story paranormal incident

कमरे का दरवाजा खोलते ही जब सामने पत्नी की आत्मा नजर आई

Sat, 03 Oct 2015 09:53 AM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 09:53 AM IST
विज्ञापन
story paranormal incident

आत्मा और भूत-प्रेतों की दुनिया बड़ी रहस्यमयी है। जिनका इससे सामना हो जाता है वह मानते हैं कि आत्मा और भूत-प्रेत होते हैं और जिनका इनसे सामना नहीं होता है वह इसे कल्पना मात्र मानते हैं। लेकिन भूत-प्रेत या आत्माओं का वजूद नहीं है इसे सिरे से खारिज करना सही नहीं होगा।

विज्ञापन


कई बार कुछ ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जो अशरीरी आत्मा के वजूद को मानने पर विवश कर देती है। विज्ञान भी इस विषय पर परीक्षण कर रहा है और कई ऐसे प्रमाण सामने आए हैं जो यह बताते हैं कि मृत्यु के बाद भी आत्मा का अस्तित्व रहता है और यह कभी भी अपनी इच्छा से प्रकट और अदृश्य हो सकती है। इसी तरह की एक घटना के बारे में यहां हम बात कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस तरह आई मौत और हुआ अंत‌िम संस्कार

story paranormal incident

हम ज‌िस घटना की बात करने जा रहे हैं वह लुध‌ियाना के एक न‌‌िवासी की है जो कारोबार के स‌िलस‌िले में पूर्वी अफ्रीका की राजधानी नैरोबी में जाकर बस गए। एक बार इनकी पत्नी अफ्रीका से पंजाब आई तो अचानक द‌िल का दौड़ा पड़ा और स्‍थ‌ित‌ि गंभीर हो गई।

च‌िक‌ित्सकों ने काफी प्रयास क‌िया लेक‌िन वह नाकामयाब रहे और व्यवसायी की पत्नी ने देह त्याग द‌िया। मरने से पहले इन्होंने अपने अंत‌िम संस्कार की जैसी बात की थी उसी व‌िध‌ि और तरीके से अंत‌िम संस्कार कर द‌िया गया।

मरी हुई पत्नी पलंग पर बैठी नजर आई

story paranormal incident

कुछ ऐसे बीता और कारोबारी की तबीयत भी खराब हो गयी और च‌िक‌ित्सकों ने लंदन जाकर उपचार कराने की सलाह दी। लंदन में ज‌ब च‌िक‌ित्सकों ने जांच की और बताया क‌ि रोग अध‌िक गंभीर नहीं है कुछ द‌िनों के उपचार से स्वस्‍थ हो जाएंगे तो न‌िश्च‌िंत होकर कारोबारी अपने होटल में पहुंचे।

उस रात जैसे ही इन्होंने ने कमरे का दरवाजा खोला इन्हें लगा क‌ि कमरे में कोई पहले से मौजूद है। आगे बढ़कर जब इन्होंने देखा तो सामने इनकी मरी हुई पत्नी पलंग पर बैठी नजर आई। इस दृश्य को देखकर कारोबारी ठ‌िठक गए लेक‌िन इनकी पत्नी की आत्मा ने आगे बढ़कर बोलना शुरु क‌िया।

विज्ञापन

और उन्होंने अपनी पत्नी को गले लगा ल‌िया

story paranormal incident

कारोबारी की पत्नी बोली तुमने जो मेरा अंत‌िम संस्कार करवाया है उससे मैं संतुष्ट हूं। मैंने दक्ष‌िणा में दी हुई अंगूठी भी देखी है। मैं हमेशा आपके साथ रहती हूं और अफ्रीका से साथ-साथ लंदन आई हूं। यहां च‌िक‌ित्सकों की जांच के बाद अब मुझे शांत‌ि म‌िली है।

अमेर‌िका में कुछ द‌िनों पहले हुई दुर्घटना में अपने दूसरे बेटे की जान मैंने ही बचाई थी। जब पत्नी की आत्मा ने व‌िदाई मांगी तो कारोबारी की आंखें भर आई और उन्होंने अपनी पत्नी को गले लगा ल‌िया।

कारोबारी ने अपने इस अनुभव को 'रूहों की दुन‌िया' नामक की पुस्तक में ल‌िखा है। यह ल‌िखते हैं क‌ि उस समय जब इन्होंने पत्नी को गले लगाया तो उसका शरीर वैसा ही था जैसे वह जीवनकाल में थी। इसके बाद वह अदृश्य हो गई।

इस घटना का उल्लेख परलोक और पुनर्जन्म नाम की पुस्तक में भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed