{"_id":"944edd52b5881f399a42393c7aa23a24","slug":"standing-on-the-door-of-hut","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं तो सावधान हो जाइए","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
आप भी ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं तो सावधान हो जाइए
ओशो
Updated Tue, 29 Jul 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साधु किसी गांव से गुजर रहा था। रास्ते में बारिश होने लगी। उसका एक मित्र साधु उसी गांव में रहता था। उसने सोचा कि चलो, उसके पास रुक जाता हूं। मिलना भी हो जाएगा और रात भी कट जाएगी। रात आधी हो रही थी। फिर भी वह उससे मिलने चला गया। उसने दरवाजा खटखटाया। भीतर से आवाज आई, कौन है?
विज्ञापन
उसने सोचा कि उसका मित्र साधु उसे आवाज से पहचान लेगा। उसने अपना नाम बताए बगैर कहा कहा, मैं हूं। इसके बाद भीतर से कोई उत्तर नहीं आया। उसने बार-बार दरवाजा खटखटाया, पर कोई नहीं बोला। उसने जोर से कहा, तुम मेरे लिए दरवाजा क्यों नहीं खोल रहे हो?
विज्ञापन
पढ़ें,आखिर क्यों है ईद इनाम पाने का दिन?
भीतर से आवाज आई, तुम कौन नासमझ हो, जो अपने को 'मैं' कहते हो? 'मैं' कहने का अधिकार सिवा परमात्मा के और किसी को नहीं है। थोड़ी देर इधर-उधर घूमकर वह फिर उसी कोठरी पर आया। इस बार दरवाजा खटखटाने के बाद फिर उसी आवाज में उत्तर आया। इस बार उसने कहा कि तू ही है।
विज्ञापन
भीतर बैठे साधु ने कहा कि तू है, तो मैं भी है ही। परमात्मा के मंदिर में दो का प्रवेश नहीं है। जाओ, पहले अपना मैं खोकर आओ। तीसरी बार वह साधु आया ही नहीं। महीनों बाद उस कुटिया के द्वार खुले। भीतर परमात्मा को याद कर रहा साधु बाहर आया।
पढ़ें, ऐसी लड़कियों के वैवाहिक जीवन में आती हैं परेशानियां
उसने देखा कि उसका मित्र चौखट पर खड़ा है। साधु ने अपने मित्र को गले लगाया और कहा कि तुमने बताया क्यों नहीं? चौखट पर खड़ा साधु बोला कुछ नहीं, उसके गले लिपट गया। कहने लगा मित्र, तुमने तो चौखट पर खड़े-खड़े ही वह पा लिया, जो मैं जिंदगी भर इस बंद कुटिया में रहकर भी नहीं पा सका। प्रभु के द्वार पर 'मैं' का ही ताला है। जो उसे तोड़ देता है, वह पाता है कि द्वार तो सदा से ही खुले थे।