{"_id":"9ba729213a405117fe1538bfcd048a57","slug":"spells-to-be-touching-of-gold-everything","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपको भी चाहिए, छूते ही सब कुछ सोना हो जाने का मंत्र","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
आपको भी चाहिए, छूते ही सब कुछ सोना हो जाने का मंत्र
वियोगी हरि
Updated Thu, 24 Jul 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा मिडास के पास काफी सोना था। बहुत-सा सोना होने के बावजूद सोना पाने की उसकी प्यास बढ़ती जा रही थी। एक दिन एक फकीर उसके पास आया और बोला, मैं तुम्हारी कोई एक मनोकामना पूरी कर सकता हूं। मिडास यह सुनकर बहुत खुश हो गया और बोला, मैं जिस चीज को छू लूं, वह सोने की हो जाए!
विज्ञापन
पढ़ें,तब देवी सीता ने हनुमान जी की पीठ पर यह क्या किया?
विज्ञापन
फकीर ने कहा, ठीक है। कल सुबह सूरज उगने के बाद तुम जो कुछ भी छुओगे, वह सोने में बदल जाएगा। मिडास को भरोसा नहीं हुआ। पर अगले दिन जब वह सोकर उठा, उसने अपने पलंग को छुआ, और पलंग सोने का हो गया। फिर उसने कपड़े, बर्तन, तलवार सब कुछ सोने का कर लिया।
विज्ञापन
पढ़ें, किन्नरों को दान देने के यह फायदे भी जान लीजिए
मिडास ने महल की खिड़की से बाहर झांककर देखा। उसकी बेटी बगीचे में खेल रही थी। मिडास ने सोचा कि वह उसे अपनी करामाती शक्ति के बारे में बताकर खुश कर देगा। लेकिन पहले वह नाश्ता करने बैठा। छूते ही खाने का सामान सोने का हो गया। पीने का पानी भी सोने में बदल गया। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे!
इतने में ही उसकी बेटी उसके पास आई और इससे पहले कि मिडास संभल पाता, उसने पिता को गले से लगा लिया। छूते ही वह भी सोने के बुत में बदल गई। मिडास दहाड़ें मारकर रोने लगा। उसे यह लगने लगा था कि सोना संसार की सबसे अच्छी चीज नहीं है।
तभी अचानक वह फकीर फिर उसके सामने आ गया। उसने राजा से पूछा, मिडास, क्या तुम इतना सारा सोना पाकर खुश हो? मिडास ने कहा, नहीं!
मैं संसार का सबसे दुखी मनुष्य हूं। मुझे माफ कर दो। मेरा सब कुछ ले लो, लेकिन मेरी बेटी को पहले जैसा बना दो। फकीर ने हामी भरी। मिडास की बांहों में उसकी प्यारी बिटिया पहले की तरह अठखेलियां करने लगी।