फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Saint, who viewed maa kali in his wife

क्या! इस संत को पत्नी में दिखती थीं 'काली मां'

Thu, 17 Apr 2014 09:14 AM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Thu, 17 Apr 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
Saint, who viewed maa kali in his wife

स्वामी रामकृष्ण परमहंस का मूल मंत्र था, प्रत्येक प्राणी में आत्मा स्वरूप ईश्वर विद्यमान है। यदि किसी प्राणी की सेवा करोगे, तो साक्षात ईश्वर की सेवा का पुण्य प्राप्त होगा। यदि किसी को दुख पहुंचाओगे, तो ईश्वर के प्रकोप को सहन करना ही पड़ेगा।

विज्ञापन


उन दिनों बाल विवाह की प्रथा थी। स्वामी रामकृष्ण का विवाह भी 1860 में छह वर्षीया शारदा देवी के साथ कर दिया गया। कुछ वर्ष बाद उन्हें उनकी ससुराल भेजा गया। पत्नी को देखते ही परमहंस को जगदंबा के दर्शन हुए। उनके मुख से सहज ही निकला, हे सर्वशक्तिमान त्रिपुर सुंदरी, तुम साक्षात शारदा हो, सरस्वती हो।
विज्ञापन


पढ़ें: गुफा का रहस्य, सिगरेट पीने की आदत है तो भूलकर भी यहां नहीं जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों और असहायों की सेवा-कल्याण का साधन बनकर अपना तथा मेरा जीवन सफल बनाने को संकल्प लो। शारदा देवी पति के शब्द सुनकर अभिभूत हो उठीं और उन्होंने उसी दिन अपना सर्वस्व सेवा-परोपकार के लिए समर्पित करने का संकल्प ले लिया।


स्वामी अचलानंद जी ने श्री शारदा देवी सुप्रभातम में लिखा है, मां शारदा ने जीवों के दुख से दुखित होकर अपना जीवन प्राणियों की सेवा-सहायता में लगाया। असंख्य भक्त उनका दर्शन कर जीवन में अनूठी शांति प्राप्त करते हैं।

शारदा मां ने अपने अंतिम प्रवचन में कहा था, यदि स्वयं शांति चाहते हो, तो दूसरों को सुख-शांति दो। न किसी का दोष देखो और न किसी की निंदा करो। रामकृष्ण परमहंस की तरह वह भी हर क्षण काली मां के ध्यान में मग्न रहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed