फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Row man become pure

हुआ चमत्कार, जहां जहां पैर रखे वहां-वहां शिव की पिंडी नजर आने लगी

Thu, 10 Sep 2015 01:38 PM IST
-गोविंद नरहरि बैजापुरकर
-गोविंद नरहरि बैजापुरकर Updated Thu, 10 Sep 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
Row man become pure

संत मंडली के साथ ज्ञानेश्वर महाराज गोरा कुम्हार के घर आए। नामदेव भी साथ थे। ज्ञानदेव ने गोरा से कहा, तुम कुशल कुंभकार हो। बताओ, इनमें से कौन-सा बर्तन कच्चा है? गोरा ने पिटनी लेकर पीटना शुरू कर दिया। सभी संत मार खाकर भी शांत रहे। नामदेव की बारी आई, तो वह एकदम बिगड़ उठे। तुरंत गोरा बोला, यही कच्चा भाजन है।

विज्ञापन


नामदेव बड़े ही दुखी हुए। सब संतों के बीच गोरा द्वारा किए गए अपमान की उन्होंने भगवान से शिकायत की। भगवान ने कहा, नामा, सच है कि तू मेरा परम भक्त है, और मैं तेरे लिए सदा सब कुछ करने को तैयार रहता हूं। फिर भी तुझ में से मेरे-तेरे का भेद न मिटने से तू कच्चा ही है। यह तो बिना गुरु की शरण गए मिट नहीं सकता। शिवालय में विठोबा खेचर परम संत हैं। उनके पास जाकर तू ज्ञान प्राप्त कर आ।
विज्ञापन


पढ़ें, इन अनोखे सांपों का रहस्य आपको चौंका न दे तो कहिएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


नामदेव विठोबा के पास गए। विठोबा सो रहे थे। उनके पैर शिव की पिण्डी पर देखकर नामदेव को बड़ी अश्रद्धा हुई। उन्होंने सोचा, क्या ऐसे ही अधिकारी से ज्ञान प्राप्त करने की प्रभु ने मुझे सलाह दी। जब उनसे नहीं रहा गया, तो उन्होंने विठोबा से कहा, महाशय, आप बड़े संत कहलाते हैं, और शंकर की पिण्डी पर पैर धरते हैं। विठोबा ने कहा, नामा, मैं बूढ़ा जर्जर हो गया हूं। तुम्हीं मेरे पैर उठाकर उस जगह पर रख दो, जहां शिव की पिण्डी न हो।


नामदेव ने उनके पैर पकड़कर पिण्डी से उतार अन्यत्र रखे। मगर उन्हें वहां भी शिव की पिण्डी दिखी। इस तरह वह जहां-जहां पैर उठाकर रखते, उन्हें शिव की पिण्डी दिखती। वह समझ गए और तत्काल विठोबा जी के चरण पकड़ लिए।

विठोबा ने नामदेव को अद्वैत का बोध कराया। नामदेव की द्वैतबुद्धि मिट गई। दूसरे दिन संत-सभा के बीच भगवान ने नामदेव को लक्ष्य करके कहा, यह भाजन भी पक्का बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed