फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Result of injuries received at the hands of the craftsman

ये है जीवन में सफल होने का राज

Wed, 21 May 2014 04:03 AM IST
रावी
रावी Updated Wed, 21 May 2014 04:03 AM IST
विज्ञापन
Result of injuries received at the hands of the craftsman

थका-मांदा शिल्पकार रास्ते में दिखाई दिए छायादार वृक्ष के नीचे विश्राम के लिए बैठा। वह सुस्ता ही रहा था कि सामने पत्थर का एक टुकड़ा पड़ा दिखाई दिया। उसने पत्थर के टुकड़े को उठा लिया, और छेनी-हथौड़ी निकालकर उसे तराशने लगा। पहली ही चोट की थी कि पत्थर जोर से चिल्ला उठा।

विज्ञापन


शिल्पकार का ध्यान नहीं गया। दूसरी बार छेनी चला दी। इस बार तो पत्थर रो उठा। शिल्पकार ने पूछा, क्या हुआ, तो पत्थर कातर होकर कहने लगा कि चोट मत करो। दर्द होता है।
विज्ञापन


शिल्पकार ने उस पत्थर को छोड़ दिया। दूसरा टुकड़ा उठाया और उसे तराशने लगा। वह टुकड़ा चुपचाप वार सहता गया और देखते ही देखते उसे लगा कि उसका अस्तित्व मिट गया है। उसकी जगह एक देवी प्रतिमा उभर आई है। शिल्पकार प्रतिमा वहीं रख अपनी राह चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ वर्षों के बाद शिल्पकार उसी रास्ते से गुजरा। उसी पेड़ के नीचे रुका। देखा कि नजारा ही बदला हुआ है। एक मंदिर बना हुआ है। लोग कतार लगाए खड़े हैं। वह भी कतार में खड़ा हो गया। उस देव प्रतिमा के पास पहुंचा, तो पहचान लिया कि यह तो वही पाषाण है, जिसे कुछ माह पहले उसने तराशा था।


उस प्रतिमा के पास ही पत्थर का वह पहला टुकड़ा भी पड़ा था, जिसे रोने पर फेंक दिया था। लोग उस पर नारियल तोड़ रहे थे और टूटे हुए टुकड़ों को फूलों के साथ प्रतिमा पर चढ़ा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed