फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   rebirth of girl paranormal story

रोहतक की यह लड़की क्या थी पिछले जन्म में

Wed, 24 Sep 2014 09:20 AM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
rebirth of girl paranormal story

यह कहानी रोहतक के गांव गोल परवॉंपुर की है। इस गांव में एक ऐसी लड़की ने जन्म लिया जिसे न सिर्फ अपने पिछले जन्म की बातें याद है बल्कि यह उससे भी पिछले जन्म की बातें बताती है। लोगों को इस बात की जानकारी उस समय हुई जब इसकी मां एक दिन पड़ोस में कथा सुनने गई थी।

विज्ञापन


मां जब कथा सुनकर लौटी तब चंचल ने पूछा कि, मां कौन सी कथा सुनकर आई हो। मां ने कहा कि मैं पूरी कथा ठीक से सुन नहीं पाई और मुझे पूरा याद भी नहीं है। मां की बातों को सुनकर चंचल बोली तुम्हें आज की कथा याद नहीं है और मुझे तो अपने पिछले जन्म की बातें भी याद है।
विज्ञापन


मां ने पहले तो चंचल की बातों को बाल सुलभ बातें समझकर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब चंचल ने अपने पूर्वजन्म की बातों का बताना शुरु किया तो सभी हैरान रह गए। चंचल ने बताया कि वह पिछले जन्म में क्या थी और उसकी मौत कैसे हुई थी। इतना ही नहीं चंचल ने अपने पूर्व जन्म के पूर्व जन्म की भी रहस्यमयी बातें बताई जो पता करने पर सही साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले जन्म में क्या थी चंचल

rebirth of girl paranormal story

चंचल ने लोगों को बताया कि वह पिछले जन्म इंसान नहीं बल्कि एक गाय थी। उस जन्म में वह गाय के रूप में शाहदरा जिला लाहौर के एक मुस्लिम परिवार के पास रही।

यह गाय कम दूध देती थी। इसलिए एक दिन इसके मालिक ने खूब लाठियों से मारा। लाठी से मार खाकर गाय अचेत होकर गिर पड़ी। इसके बाद गाय फिर उठ नहीं पायी। गाय ने अपने प्राण त्याग दिए और इसके बाद उसका पुनर्जन्म चंचल कुमारी के रूप में हुआ है।

गाय के रूप में जन्म लेने से पहले की बात बताते हुए चंचल ने कहा कि वह इससे पूर्वजन्म में एक पुरुष था। उस जन्म में उसका नाम कृष्णलाल था।

कृष्णलाल की मौत और चंचल की सच्चाई की चांज

rebirth of girl paranormal story

चंचल ने कहा कि कृष्णलाल के पिता का नाम रामप्यारा नागपाल था। उस जन्म में वह पानीपत के एक स्कूल में शिक्षक हुआ करता था। कृष्णलाल की उम्र उम्र 25 वर्ष थी और परिवार के लोगों ने विवाह तय कर दिया था।

कृष्णलाल की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन दैवयोग से एक दिन अचानक उदर रोग के कारण कृष्णलाल की मृत्यु हो गई। चंचल कुमारी ने अपने उस जन्म के भाई और मां का नाम भी बताया।

चंचल कुमारी की जिद्द पर इनके माता पिता पानीपत लेकर गए। पानीपत में इसने अपने स्कूल को पहचान लिया और अपने घर को भी पहचान लिया। कृष्णलाल के परिवार वाले पानीपत छोड़कर कहीं और चले गए थे। लेकिन वहां के लोगों ने बताया कि यहां कुछ सालों पहले स्कूल के एक शिक्षक की मृत्यु पेट के रोग के कारण हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed