फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   rate the value is not easy task to everyone

मरने से पहले पिता ने दिया बेटे को पत्थर, जौहरी ने बताया बेशकीमती हीरा

Tue, 22 Sep 2015 11:47 AM IST
संत बालकोबा भावे
संत बालकोबा भावे Updated Tue, 22 Sep 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
rate the value is not easy task to everyone

सेठ मणिनाथ हीरे का बड़ा व्यापारी था। किसी बीमारी के चलते उसकी अकाल मृत्यु हो गई। वह अपने पीछे पत्नी वसुमति और बेटा अनंत छोड़ गया। बेटा जब बड़ा हुआ, तो उसकी मां वसुमति ने उससे कहा, बेटा, मरने से पहले तुम्हारे पिताजी ये पत्थर छोड़ गए थे। तुम इसे लेकर बाजार जाओ और इसकी कीमत का पता लगाओ। लेकिन याद रहे कि सिर्फ कीमत पता करनी है, इसे बेचना नहीं है।

विज्ञापन


पढ़ें, हस्तरेखा विज्ञानः आपके अंगों पर मौजूद तिल का क्या है मतलब, जानिए
विज्ञापन


अनंत पत्थर लेकर घर से निकला। सबसे पहले उसे एक निर्माणाधीन इमारत में काम करता मजदूर मिला। अनंत ने मजदूर से पूछा, काका इस पत्थर का क्या दोगे? मजदूर ने कहा, बेटा, ऐसे पत्थर तो मैं रोज ढोता हूं। इसका कुछ भी मूल्य नहीं। युवक आगे बढ़ गया। कुछ आगे बढ़ने पर उसे एक सब्जी बेचने वाली महिला मिली। अनंत ने पूछा, अम्मा, तुम इस पत्थर के बदले क्या दे सकती हो? सब्जी वाली बोली, यदि मुझे देना ही है, तो दो गाजरों के बदले ये दे दो। मेरे तौलने के काम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,साप्ताहिक प्रेम संबंधी राशिफलः इनकी लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा


अनंत आगे बढ़ गया। आगे वह एक दुकानदार के पास गया और उससे पत्थर की कीमत जानना चाहा। दुकानदार बोला, इसके बदले मैं अधिक से अधिक 500 रुपये दे सकता हूं। अनंत इस बार एक सुनार के पास गया। सुनार ने पत्थर के बदले 20 हज़ार देने की बात की। फिर वह हीरे की एक नामी दुकान पर गया, उसने पत्थर का निरीक्षण करने के बाद कहा, यह तो एक अमूल्य हीरा है। करोड़ों रुपये देकर भी ऐसा हीरा मिलना मुश्किल है।

अमूल्य ज्ञान के साथ भी ऐसा ही है। न समझने वाले, या पहले से ही मिथ्याज्ञान से भरे व्यक्ति के लिए उसका मूल्य कुछ नहीं। वह तो वहीं अपना पूरा मूल्य पाता है, जहां विवेक और परख सम्यक रूप से मौजूद हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed