फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   rain will happen if some one will dance

यह कैसी शक्ति है, इनके नाचने से बारिश होने लगती है।

Sat, 10 May 2014 08:14 AM IST
महर्षि रमण
महर्षि रमण Updated Sat, 10 May 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
rain will happen if some one will dance

संत नारायण दास को सिद्धि थी कि जब भी वह नाचते, तो बारिश हो जाती। लोगों को जब भी जरूरत होती, वे संत के पास जाते और उनसे मदद मांगते। एक बार शहर से पढ़े-लिखे चार लड़के गांव घूमने आए। उन्होंने संत नारायणदास के बारे में सुना, तो गांव वालों को चुनौती-सी देते हुए कहा कि यह संयोग ही होगा। अगर नाचने से बारिश होती है, तो हमारे नाचने से भी बारिश होगी।

विज्ञापन


संत को सारी बात बताई गई। उन्होंने तुरंत हामी भर ली, और कहा कि ठीक ही तो कह रहे हैं। लड़कों ने नाचना शुरू किया। आधा घंटा बीता कि पहला लड़का थककर बैठ गया। बादल नहीं दिखे। कुछ देर में दूसरा भी थक गया। एक घंटा बीतते न बीतते बाकी दोनों लड़के भी थक गए। पर बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


अब संत उठे। उन्होंने नाचना शुरू किया, तो आसमान में यकायक बादल छाने लगे। एकाध घड़ी में ही वे घटाटोप हो गए और बरसने लगे। जोरों की बारिश हुई, पर संत ने रुकने का नाम नहीं लिया। वहां मौजूद लोगों के अनुरोध करने पर ही वह रुके, बारिश भी थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़के दंग रह गए। उन्होंने संत से पूछा, बाबा ऐसी क्या बात है कि हमारे घंटों नाचने पर भी बारिश नहीं हुई और आपके शुरू करते ही मेघ बरसने लगे। संत ने कहा, मैं दो बातों का ध्यान रखता हूं। एक तो यह कि मुझे विश्वास है कि नाचूंगा, तो बारिश होगी। दूसरी यह कि जब तक बारिश न हो, नाचता ही रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed