फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Prosperity comes from compassion

धोबी के बेटे के अफसर बनने की कहानी रुला देगी आपको

Wed, 22 Jul 2015 06:24 PM IST
प्रकाश राव
प्रकाश राव Updated Wed, 22 Jul 2015 06:24 PM IST
विज्ञापन
Prosperity comes from compassion

अनंतमूर्ति नाम के युवक ने किसी बड़ी कंपनी में आवेदन किया। आवेदन किसी वरिष्ठ पद के लिए था। शुरुआती परीक्षाएं और इंटरव्यू पास कर लेने के बाद उसे फाइनल इंटरव्यू के लिए कंपनी के निदेशक के पास भेजा गया। निदेशक ने उसके शैक्षणिक रिकॉर्ड देखे, और पूछा, क्या तुम्हें स्कूल-कॉलेज में छात्रवृत्ति मिलती थी?

विज्ञापन


देखें, महाभारत युद्ध के गवाह हैं यह 10 स्थान, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


अनंतमूर्ति ने 'नहीं' कहा और यह भी बताया कि उसकी फीस माता-पिता भरते थे, जो कपड़ों की धुलाई का कार्य करते हैं। निदेशक ने उससे अपने हाथ दिखाने के लिए कहा। अनंतमूर्ति के हाथ बहुत मुलायम थे। निदेशक ने उससे पूछा, तुमने कभी माता-पिता की उनके कार्यों में मदद की है?
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, ये 16 शुभ शगुन आपके साथ हो जाएं तो किस्मत खुल जाएगी


अनंतमूर्ति ने फिर 'नहीं' कहा, क्योंकि उसके माता-पिता यही चाहते थे कि वह केवल पढ़ाई पर ध्यान दे। निदेशक ने उससे कहा, आज जब तुम घर जाओ, तो अपने माता-पिता के हाथ साफ करो और कल मुझसे फिर मिलो।

अनंतमूर्ति जब अपने घर पहुंचा, तो उसने माता-पिता से कहा कि वह उनके हाथ धोना चाहता है। जब वह उनके हाथ साफ करने लगा, तो उसे पहली बार एहसास हुआ कि उसके माता-पिता के हाथ कठोर काम करने से रूखे और जख्मी हो गए हैं। उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। उसे महसूस हुआ कि उसे पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाने के लिए उसके माता-पिता इस उम्र तक कितनी कड़ी मेहनत करते रहे हैं।

अगले दिन निदेशक ने अनंतमूर्ति से उसका अनुभव पूछा। उसने कहा, मैंने उनके हाथ धोए और धुलाई का बचा हुआ काम भी निपटाया। अब मैं जान गया हूं कि उनकी करुणा का मूल्य क्या है। यदि वे यह सब न करते, तो मैं आज आपके सामने नहीं बैठा होता। यह सुनकर निदेशक काफी खुश हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed