{"_id":"5ba08d03867a557fee0264c4","slug":"pitru-paksha-2018-indicator-feeding-crow-during-shradh-paksha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पितृ पक्ष 2018: श्राद्ध में कौआ देता है शुभ-अशुभ के कई संकेत","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
पितृ पक्ष 2018: श्राद्ध में कौआ देता है शुभ-अशुभ के कई संकेत
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 सितंबर से श्राद्ध पक्ष शुरू हो रहे हैं। विष्णु पुराण में कौवों के बारे में बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष में हमारे पितर देवलोक से इस धरती पर कौवें के रूप में आते हैं। कौए को पितर रूप में श्राद्ध पक्ष के 15 -16 दिनों तक भोजन अर्पित किया जाता है। 16 दिनों में कोए को खाना खिलाकर तृप्ति कर अपने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। हमारे शास्त्रों में कौए के कई शुभ-अशुभ संकेत के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ बातें।
विज्ञापन
-अपने घर के आसपास अगर आपको कौए की चोंच में फूल-पत्ती दिखाई दे जाए तो मनोरथ की सिद्धि होती है।
-अगर कौआ गाय की पीठ पर चोंच को रगड़ता हुआ दिखाई तो समझिए आपको उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।
-अगर कौआ अपनी चोंच में सूखा तिनका लाते दिखे तो धन लाभ होता है।
-कौआ अनाज के ढेर पर बैठा मिले, तो धन लाभ होता है
-अगर सूअर की पीठ पर कौआ बैठा दिखाई दें, तो अपार धन की प्राप्ति होती है।
-यदि कौआ बाईं तरफ से आकर भोजन ग्रहण करता है तो यात्रा बिना रुकावट के संपन्न होती है। वहीं कौआ पीठ की तरफ से आता है तो प्रवासी को लाभ मिलता है।
-अगर कौआ मकान की छत पर या हरे-भरे वृक्ष पर जाकर बैठे तो अकस्मात धन लाभ मिलता है।