फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Passion and affection is the cause of the disease- grief

महात्मा बुद्ध की इस बात को अपना लें तो जीवन में कभी दुखी नहीं रहेंगे

Thu, 07 Jan 2016 11:45 PM IST
- जानकीनाथ शर्मा
- जानकीनाथ शर्मा Updated Thu, 07 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Passion and affection is the cause of the disease- grief

उसके केश और वस्त्र भीगे हुए थे। मुख पर बड़ी उदासी और मन में अत्यंत खिन्नता थी। यह देखकर भगवान बुद्ध ने मृगारमाता विशाख से पूछा, ‘तुम्हारी ऐसी स्थिति देखकर आश्चर्य होता है।’ वह अभिवादन करके उनके निकट बैठ गई।

विज्ञापन


उसने कहा, ‘इसमें आश्चर्य की क्या बात है भंते! मेरे पौत्र का देहांत हो गया है, इसलिए मृतक के प्रति यह शोक आचरण है।’ बुद्ध ने पूछा, ‘विशाखे! श्रावस्ती में इस समय जितने मनुष्य हैं, तुम उतने पुत्र-पौत्र की इच्छा करती हो?’ विशाखा का उत्तर था, ‘हां भंते!’ तथागत का दूसरा प्रश्न था, ‘श्रावस्ती में नित्य कितने मनुष्य मरते होंगे?
विज्ञापन


‘प्रतिदिन कम से कम दस मरते हैं। किसी दिन संख्या कम भी रहती होगी, पर कभी नागा नहीं होता।’ विशाखा इस तरह के प्रश्नों से विस्मित थी। ‘तो तुम किसी भी दिन बिना भीगे केश और वस्त्र के नहीं रहती होगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


‘नहीं भंते! केवल उस दिन ही भीगे केश और वस्त्र में रहना होता है, जिस दिन किसी प्रिय (पुत्र या पौत्र) का देहांत होता है।'

‘इससे यह स्पष्ट होता है कि जिसके सौ प्रिय (अपने संबंधी) हैं, उसे सौ दुख होते हैं; जिसका एक भी प्रिय-अपना संबंधी नहीं है, उसके लिए जगत में कहीं भी दुख नहीं है। वह सुख का बोध करता है, सुखस्वरूप हो जाता है।’ भगवान ने दुख-सुख का विवेचन किया।


यह सुनकर विशाखा ने प्रसन्नता पूर्वक कहा, ‘मैं भूल में थी, भंते! मेरी आंखें खुल गईं। मुझे प्रकाश मिल गया।’

तथागत ने विशाखा को धर्मकथा का उपदेश देते हुए कहा, ‘जगत में सुखी होने का एकमात्र उपाय यह है कि किसी को प्रिय (अपना) न मानें, ममता न करें, रागरहित होना चाहें, तो कहीं भी संबंध न स्वीकार करें।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed