फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   parapsychology ghost in court delhi

दिल्ली के इस कोर्ट में रात के 12 बजे आखिर क्या कर रहा है भूत?

Thu, 04 Sep 2014 01:02 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
parapsychology ghost in court delhi

इन दिनों दिल्ली स्थित कड़कड़डूमा जिला अदालत काफी चर्चा है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह किसी कानूनी मामले या केस को लेकर चर्चा में है तो आप गलत सोच रहे हैं क्योंकि इस समय इस एक रहस्यमयी चीज को लेकर चर्चा में है। कोई इसे भूतों और रुहानी ताकतों का प्रभाव मान रहा है तो कुछ को समझ में नहीं आ रहा है कि इसे क्या कहें। लेकिन कुछ तो है जो सभी को हैरान कर रहा है।

विज्ञापन


दरअसल मामला यह है कि बीते कुछ दिनों से कोर्ट की लाइब्रेरी और साइबर लाइब्रेरी में रात करीब 12 बजे के आस-पास एक पीली रोशनी दीवार के एक तरफ से कमरे में प्रवेश करती है और फिर अचानक कम्पयूटर ऑन हो जाते हैं। एक स्क्रीन पर तो वेवसाइट भी खोला गया। लेकिन यह कौन कर रहा है कुछ पता नहीं चला। यह रोशनी कुछ देर तक कमरे में रही फिर ऑन कम्पयूटर अपने आप बंद हो गए।
विज्ञापन


इसके साथ ही कमरे में घूम रही पीली दूसरी दीवार को पार करते हुए गायब हो गई। यह सारी घटनाएं कमरे में लगी सीसीटीवी कमैरे में कैद है। जिसे देखने के बाद लोग उलझन में हैं और जितनी मुंह उतनी बातें हो रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं परामनोवैज्ञानिक भूत है या कुछ और?

parapsychology ghost in court delhi

कुछ दिनों से इस कमरे में कुछ अजब सी घटनाएं हो रही थीं। कभी किसी कम्यूटर का माउस गायब हो जाता था तो अगले दिन अपने आप माउस लगा मिलता। जब लोगों को कुछ शक हुआ तो कमरे में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। इसमें जो कुछ कैमरे में नजर आया उसे देखकर सभी हैरान हो गए

इसके बाद फिर से इस घटना को परखा गया अगली बार भी कैमरे में वही सब दृश्य नजर आया जो पहले दिखा थ। पीली रोशनी कमरे आयी और फिर एक एक कर कम्पयूटर ऑन हुआ और कुछ देर पर रोशनी दीवार से पार चली गई।

शाहदरा बार ने इन घटनाओं का सिरे से खंडन किया है। बार अध्यक्ष अरुण शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में यह सब कैद हुआ है लेकिन भूत जैसी किसी भी धारणा में वह विश्वास नहीं करते और भूत जैसा यहां कुछ नहीं है।

इस घटना के विषय में जब हिप्नोसिस एक्सपर्ट और परानार्मल विषयों के जानकर जे.पी.मल्लिक से बात की तो उनका कहना था कि साइंस भूत प्रेतों के अस्तित्व में विश्वास नहीं करता इसलिए विज्ञान की दृष्टि से इसे भूत मानना ठीक नहीं होगा।

लेकिन पारामनोविज्ञान की दृष्टि से देखें तो यह भूत या कोई अदृश्य शक्ति हो सकती है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि परामनोविज्ञान विज्ञान लौकिक दुनिया से आगे की बातों में यानी आत्मा और भूत-प्रेत के अस्तित्व में विश्वास करता है।
सीसीटीवी में में जो कुछ दिखा उसे आप भी देख सकते हैं

पढ़ें,भूल कर भी मत जाना, इस बंगले में रहते हैं भूत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed