फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Opportunity lost in drops of honey

सुख की चाहत में कहीं आप भी तो यह गलती नहीं कर रहे?

Wed, 08 Oct 2014 10:26 AM IST
स्वामी रामकृष्ण परमहंस
स्वामी रामकृष्ण परमहंस Updated Wed, 08 Oct 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
Opportunity lost in drops of honey

एक व्यक्ति घने जंगल में भागा जा रहा था। शाम का वक्त था। जंगल में घना अंधेरा था। उस अंधेरे के कारण कुंआ उसे दिखाई नहीं दिया और वह उसमें गिर गया। गिरते-गिरते उसके हाथ में कुएं पर झुके वृक्ष की एक डाल आ गई। नीचे झांका, तो देखा कि कुएं में चार विशाल अजगर मुंह फाड़े ऊपर की तरफ ताक रहे थे। वह जिस डाल को पकड़े हुए था, उसे भी दो चूहे कुतर रहे थे। इतने में एक हाथी कहीं से आया और वृक्ष के तने को हिलाने लगा। वह सिहर उठा।

विज्ञापन


ठीक ऊपर की शाखा पर मधुमक्खी का छत्ता था। हाथी के हिलाने से मक्खियां उड़ने लगीं। छत्ते से शहद की बूंदें टपकने लगीं। एक बूंद शहद उसके होठों पर गिरा। उसने प्यास से सूख रही जीभ को होठों पर फेरा। शहद की उस बूंद में अद्भुत मिठास थी। उसने मुंह उपर किया, कुछ क्षणों बाद फिर शहद की बूंद मुंह में टपकी। वह इतना मगन हो गया कि विपत्तियों को भूल ही गया।
विज्ञापन


उस जंगल से शिव-पार्वती अपने वाहन से गुजर रहे थे। पार्वती ने शिव से उसे बचा लेने का अनुरोध किया। भगवान शिव उसके निकट जाते हुए कहा, मैं तुम्हें बचाना चाहता हूं। मेरा हाथ पकड़ लो। उस व्यक्ति ने कहा, भगवान, एक बूंद शहद और चाट लूं, तो चलूं। एक बूंद... फिर एक बूंद। हर बूंद के बाद अगले बूंद की प्रतीक्षा। अंत में थककर भगवान शिव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जिस जंगल से जा रहा था, वह जंगल है दुनिया और अंधेरा है अज्ञान। पेड़ की डाली आयु है। दिन रात रूपी चूहे उसे कुतरते हैं। अभिमान का मदमत्त हाथी उस पेड़ को उखाड़ने में लगा हुआ है। शहद की बूंदें संसार सुख है, जिनके कारण मनुष्य आस-पास के खतरे को अनदेखा करता है। सुख की माया में खोए मन को स्वयं भगवान भी नहीं बचा सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed