फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   ones always stays calm and motionless

आत्मा और पंचतत्व का यह रहस्य जानकर खुली रह जाएंगी आंखें

Wed, 02 Sep 2015 02:00 PM IST
मुनि प्रमाण सागर
मुनि प्रमाण सागर Updated Wed, 02 Sep 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
ones always stays calm and motionless

एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि मानव शरीर के वे पांचों तत्व ही आपस में उलझ बैठे, जिनसे इस शरीर का निर्माण हुआ है।

विज्ञापन


वायु ने बहस की शुरुआत करते हुए कहा, मैं सभी पांचों में सबसे बड़ा हूं। मैं न आऊं, तो श्वास हीन होकर शरीर एक क्षण में ही शांत हो जाए। उसका तत्काल अंत हो जाएगा। यह सुनकर पृथ्वी ने कहा, अरे, मेरे कारण तो यह शरीर खड़ा दिखता है। इंद्रियों का आकार न हो, तो तुम सब अपनी अभिव्यक्ति भला कैसे कर सकोगे?

पढ़ें,सितंबर महीने का राशिफलः देखें, कितना भाग्यशाली है यह महीना आपके लिए
विज्ञापन


इस बहस में जल-तत्व भी चुप न बैठा। उसने कहा, जीवन का आधार तो मैं ही हूं। अगर शरीर में रस न हो, तो सब कुछ पलक झपकते समाप्त। अग्नि ने अब ठहाका लगाया और कहा, अरे, मेरी क्षमता तथा महत्व का अनुमान तो तुम लगा ही नहीं सकते। मैं न रहूं, तो यह शरीर क्षण मात्र में बर्फ हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश-तत्व ने भी बड़ी हेकड़ी से कहा, मेरी उपयोगिता का मूल्यांकन तुम सबकी पहुंच से परे है। तुम लोग सोच ही नहीं सकते मेरी उपयोगिता। समस्त सूक्ष्म शक्तियों का संचालन तो मैं ही करता हूं। शब्द मेरी तन्मात्रा है, मैं न रहूं, तो संसार खामोशी में डूबा समुद्र लगने लगे।

पढ़ें, ये हैं भगवान श्री कृष्ण की 9 पटरानियां, हर किसी की अनोखी है कहानियां

आत्मा चुपचाप बैठी यह संवाद सुन रही थी। उसने कुछ न कहा। पांचों तत्वों में जब कलह बढ़ने लगी, तो उससे रहा न गया। उसे घुटन होने लगी। उसकी घुटन इस कदर बढ़ी कि अनायास ही वह शरीर से बाहर आ गई। पांचों तत्व भी उसके पीछे-पीछे ऐसे चल पड़े, जैसे मधुमक्खियों के छत्ते से उनकी रानी चल देती है, तो सारी मधुमक्खियां उसके पीछे-पीछे चल देती हैं। आत्मा को तो यह बोध भी नहीं था कि उसकी अनुपस्थिति में क्या हुआ है। विधाता ने कहा, जो महत्वपूर्ण है, वह शांत और अविचल रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed