फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   O my God, mercy for me

किसी को कटा फटा नोट या खोटा सिक्का देकर निकल जाते हैं तो इस बात पर ध्यान दें

Mon, 11 Jan 2016 03:26 PM IST
-वाजिद अली
-वाजिद अली Updated Mon, 11 Jan 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
O my God, mercy for me

शेख उस्मान ख्याति प्राप्त विद्वान थे। उन्होंने अपने उस्ताद निजामुद्दीन औलिया के सान्निध्य में आध्यात्मिक गुणों का विकास किया था। शेख उस्मान का धर्मग्रंथों पर अच्छा अधिकार था। मानव की सेवा ही उनके जीवन का प्रमुख अंग था। शेख उस्मान नहीं चाहते थे कि समाज से रोटी, कपड़ा मुफ्त प्राप्त किया जाए।

विज्ञापन


इसलिए वह सुबह-शाम एक-एक घंटे के लिए सड़क किनारे अपनी छोटी-सी दुकान लगाकर बैठ जाते और शलगम, चुकंदर, आलू आदि की सब्जी बेचते। जो कुछ पैसा मिलता, उसमें उनके परिवार का पालन-पोषण हो जाता।
विज्ञापन


यदि कोई व्यक्ति उन्हें खोटा सिक्का दे जाता, तो भी वह उसे जान-बूझकर रख लेते और बदले में सब्जी दे देते। वह अच्छी तरह जानते थे कि यदि किसी के पास एक भी खोटा सिक्का आ जाता है, तो उसे वह किसी दूसरे को दे देना चाहता है। इस तरह एक व्यक्ति दूसरे को और दूसरा तीसरे को देकर आगे बढ़ जाता है। शेख उस्मान के पास पहुंच कर खोटा सिक्का आगे न बढ़ता। वह उसे अपने पास रख लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों में यह धारणा बन गई थी कि शेख को खोटे-खरे सिक्के की परख नहीं है। परिणामस्वरूप अनेक व्यक्ति खोटा सिक्का लेकर आते और बदले में अच्छा सिक्का ले जाते या छुट्टे कराकर उसके पैसे ले जाते।


शेख का जीवन समाप्त होने को आया। आखिरी दिन खुदा को याद करते हुए वह बोले-परवरदिगार! तुझसे मेरी स्थिति छिपी नहीं है। लोग मेरे पास खोटे सिक्के लेकर आते थे, मैं बदले में उन्हें सब्जी देता था। किसी का खोटा सिक्का मैंने वापस नहीं किया। तेरे इस नाचीज बंदे से भी कितने ही खरे बंदे होंगे। उनमें मुझ जैसा एक खोटा बंदा भी कहीं पड़ा रहेगा। मेरे मालिक, मुझ पर रहम करना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed