फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   master also viewed the evil

फिर क्या हुआ जब एक शराबी को बनाया गया धर्म गुरु

Wed, 16 Sep 2015 09:54 AM IST
जेन कथा
जेन कथा Updated Wed, 16 Sep 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
master also viewed the evil

एक जेन मास्टर के सैकड़ों शिष्य थे। वे सभी नियमों का पालन करते थे, और पूजा करते थे। मगर उनमें से एक शिष्य शराबी था। वह न तो नियमों का पालन करता था, और न ही पूजा करता था। मास्टर वृद्ध हो रहे थे। आश्रम में कानाफूसी शुरू हुई कि मास्टर किसे अपना रहस्य बताएंगे और किसे उत्तराधिकारी घोषित करेंगे। सभी का अनुमान था कि मास्टर अपने कुछ प्रिय शिष्यों में से ही किसी को अगला मास्टर बनाएंगे।

विज्ञापन


पढ़ें,मंगल आए सिंह राशि में अब इन राशि वालों का करेंगे भला
विज्ञापन


मगर अपनी अंतिम अवस्था के निकट आने पर मास्टर ने शराबी शिष्य को बुलाया और सारे रहस्य बताकर उसे अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। यह फैसला किसी के गले नहीं उतरा। कुछ शिष्यों ने इस निर्णय का विरोध करना शुरू कर दिया। एक शिष्य ने तो आगबबूला होकर कहा, कितनी शर्म की बात है! हमने एक गलत मास्टर के लिए अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर दिया। उन्होंने हमारे जैसे गुणवान शिष्यों को चुनने के बजाय एक शराबी को चुन लिया। अब वह शराबी हमारा मास्टर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,गणेश चतुर्थी पर बना दुर्लभ संयोग, भक्तों की मुराद पूरी करेंगे

उसकी बात सुनकर मास्टर बोले, पुत्र, मैं अपने रहस्य केवल उसी शिष्य को बता सकता था, जिसे मैं अच्छी तरह से जानता हूं। इसमें कोई शक नहीं कि तुम सभी बड़े गुणवान हो, लेकिन तुम सबने मेरे सामने हमेशा अपनी अच्छाई ही रखी। अपनी बुराइयों को कभी मेरे सामने नहीं आने दिया। यह खतरनाक है, क्योंकि अक्सर इन गुणों के पीछे व्यक्ति का घमंड, गर्व और असहिष्णुता छिपी रह जाती है। इसलिए मैंने उस शिष्य को चुना, जिसकी बुराइयों को भी मैं देख सकता हूं, और जिसे मैं सबसे अच्छी तरह से जानता भी हूं।

शिष्य यह सुनकर लज्जित हो गया, और मास्टर के चरणों में झुककर अपने कृत्य की माफी मांगने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed