फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Love not live alone

अकेली महिला के बुलाने पर युवक क्यों नहीं गया घर में?

Tue, 30 Dec 2014 11:35 AM IST
-कन्हैयालाल मिश्र
-कन्हैयालाल मिश्र Updated Tue, 30 Dec 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
Love not live alone

विदुला घर लौटी, तो दासी ने बताया कि तीन भिक्षु उनके द्वार पर प्रतीक्षा कर रहे हैं। विदुला ने उन्हें आमंत्रित किया, कहा, आप भीतर आइए और भोजन करिए। एक भिक्षु ने, जो आयु और अनुभव में बाकी दोनों से बड़ा लग रहा था, विदुला से पूछा, क्या तुम्हारे पति घर पर हैं? विदुला ने कहा, नहीं। यह सुनकर उस भिक्षु ने कहा, हम तभी भीतर आएंगे, जब वह घर पर हों। और वे वहीं रुक गए।

विज्ञापन


पढ़ें, 2015 का वार्षिक राशिफल

विदुला ने कोई आग्रह नहीं किया। उसे पता था कि कितना ही आग्रह करें, भिक्षु इस नियम की अवज्ञा कर घर के भीतर नहीं आएंगे। शाम के वक्त पति घर लौटे, तो विदुला ने उन्हें यह सब बताया। उन्होंने विदुला से उन्हें आदर सहित बुलाने को कहा। विदुला उन भिक्षुओं को बुलाने गई। मगर भिक्षुओं ने कहा, हम सब किसी भी घर में एक साथ नहीं जाते। घर के बाहर भिक्षुओं का यह आग्रह सुनकर विदुला के पति बाहर आ गए। परिचय के आदान-प्रदान में वरिष्ठ संत ने कहा, मेरा नाम संपद् है। दूसरे भिक्षु का नाम है यश और तीसरा है स्नेह।
विज्ञापन


पढ़ें, साल के पहले तीन महीने में जेब रह सकती है हरी-भरी?
विज्ञापन
विज्ञापन


विदुला और उसके पति ने परामर्श किया। पति ने कहा, तीनों में से किसी एक को ही आना है, तो हमें संपद् को आमंत्रित करना चाहिए। उसके आशीष से हमारा घर खुशियों से भर जाएगा। फिर कहा कि यश को बुलाना चाहिए। फिर विचार किया कि स्नेह सबसे छोटा है। उसे ही आमंत्रित करना चाहिए। उन्होंने स्नेह को आमंत्रित किया। वह घर की ओर बढ़ने लगे। शेष दोनों भिक्षु भी पीछे चलने लगे।

विदुला ने पूछा, मैंने तो सिर्फ स्नेह को आमंत्रित किया है। पीछे आ रहे भिक्षु संपद् ने कहा, यदि आपने मुझे और यश में से किसी एक को बुलाया होता, तो केवल वही भीतर जाता। आपने स्नेह को आमंत्रित किया है। वह कभी अकेला नहीं जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed