फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Like God, we can create

जब एक वैज्ञानिक की मुलाकात ईश्वर से हुई

Wed, 21 May 2014 03:57 AM IST
जेन कथा
जेन कथा Updated Wed, 21 May 2014 03:57 AM IST
विज्ञापन
Like God, we can create

एक वैज्ञानिक ईश्वर के ठीक पास पहुंच गया। वह बोला, ईश्वर, अब हमें तुम्हारी कोई जरूरत नहीं है। हमने इतनी उन्नति कर ली है कि अब हम खुद ही तुम्हारी तरह कोई भी चीज बना सकते हैं। यहां तक कि हम चाहें, तो तुम्हारी तरह एक नया ईश्वर भी गढ़ सकते हैं।

विज्ञापन


ईश्वर कुछ देर चुप रहा, फिर मुस्कराते हुए बोला, अच्छा! बताओ, तुम क्या कर सकते हो? वैज्ञानिक ने कहा, हम मिट्टी से जीवन की रचना कर सकते हैं। तरह-तरह के प्राणी रच सकते हैं। उनमें प्राण फूंक सकते हैं। सभी तरह के जीवों और उनके नर-मादा रूपों की रचना कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन जीवों का भी निर्माण कर सकते हैं, जो अब लुप्त हैं, लेकिन किसी समय उनका अस्तित्व था। ईश्वर इन बातों को सुनकर खुश हुआ और बोला, यह तो बहुत अच्छी बात है मेरे बच्चे। अब मेरा काम आसान हो जाएगा। तुम ही वह सब करने लगोगे, जो मुझे करना पड़ता है। कुछ पल रुककर उसने फिर कहा, अच्छा मुझे दिखाओ कि तुम ऐसा कैसे करते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिक नीचे झुका और अपनी परखनली में थोड़ी-सी मिट्टी भरने लगा। उसे परखनली में मिट्टी भरते देख ईश्वर ने टोका, रुको! जरा ठहरो! वैज्ञानिक रुक गया और ईश्वर की तरफ देखने लगा। अपनी बात पूरी करते हुए ईश्वर बोला, यह तो मेरी मिट्टी है! तुम अपनी मिट्टी से ही यह काम करके दिखाओ, तब तुम्हारा दावा सही होगा!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed