फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Keep burning the fire of friendship in cold snowy nights

कुछ रुपये पाने के लिए यह कैसी शर्त मान ली उसने

Thu, 05 Jun 2014 12:40 PM IST
पाउलो कोहेन
पाउलो कोहेन Updated Thu, 05 Jun 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
Keep burning the fire of friendship in cold snowy nights

अली नामक एक नौकर को रुपयों की सख्त जरूरत हुई। उसने अपने मालिक से मदद मांगी। मालिक तैयार तो हो गया, पर एक शर्त रख दी। बोला कि यदि पहाड़ की चोटी पर तुम पूरी रात बिता दो, मैं तुम्हें रुपये दूंगा, और अगर ऐसा नहीं कर सके, तो पूरी उम्र मुफ्त में काम करना पड़ेगा।

विज्ञापन


अली ने शर्त मंजूर कर ली। शाम को पहाड़ की चोटी की ओर जाते हुए बर्फीली हवाएं उसे झपट्टा मार रही थीं। वह घबरा गया और रुख बदल कर अपने दोस्त ऐदी के घर की ओर चल दिया। उससे पूछा कि क्या उसे मालिक की शर्त माननी चाहिए?
विज्ञापन


पढ़ें,साप्ताहिक राशिफलः 2 जून से 8 जून तक का हाल जानिए


ऐदी ने कहा, तुम परेशान मत हो। मैं मदद करूंगा। पहाड़ की चोटी पर बैठकर तुम अपनी आंखों की सीध में देखना। मैं सामने वाले पहाड़ की चोटी पर पूरी रात तुम्हारे लिए आग जलाकर बैठूंगा। अली ने पूछा, इससे क्या होगा। ऐदी ने कहा, उस आग को देखते हुए तुम हमारी दोस्ती के बारे में सोचना। तुम्हें इससे गर्माहट मिलेगी। इस तरह तुम वहां पूरी रात बिता पाओगे। लेकिन अगले दिन मैं तुमसे इसके बदले कुछ मांगूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,मासिक राशिफलः जानें आपके लिए कैसा रहेगा जून महीना


अली ने ऐसा ही किया। रात उसने सर्द हवाओं में बिता दी और बाजी जीत गया। मालिक से ईनाम लेकर वह सीधा ऐदी के घर गया और बोला, तुमने कुछ मांगने की बात की थी। ऐदी ने कहा, मुझे रुपये नहीं चाहिए। सिर्फ तुम यह वायदा करो कि जब कभी मुझे कोई सर्द बर्फीली रात झेलनी पड़े, तो तुम भी दोस्ती की आग जलाओगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed