फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   It's not enough just to acquire knowledge

मीट मछली खाते हैं तो आप भी जान लीजिए यह बात

Wed, 10 Sep 2014 09:25 AM IST
चीनी कथा
चीनी कथा Updated Wed, 10 Sep 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
It's not enough just to acquire knowledge

किसी नगर में रहने वाला एक धनी आदमी तीर्थयात्रा पर जा रहा था। उसने नगर के सभी लोगों को यात्रा की पूर्वरात्रि में भोजन के लिए आमंत्रित किया। सैकड़ों लोग खाने पर आए। कई तरह के लजीज पकवान भोज की शोभा बढ़ा रहे थे। भोज की समाप्ति पर सेठ विदाई भाषण देने के लिए खड़ा हुआ।

विज्ञापन


पढ़ें,मरने के बाद यमपुरी की यात्रा ऐसे होती है, पढ़कर कलेजा कांप जाएगा
विज्ञापन


सबको शुक्रिया कहने के बाद उसने कहा कि परमात्मा कितना कृपालु है कि उसने मनुष्यों के खाने के लिए मछलियों और पशुओं को जन्म दिया है। सभी लोगों ने हामी भरी। भोज में एक बारह साल का लड़का भी था। उसने कहा, आप गलत कह रहे हैं। लड़के की बात सुनकर वह आदमी लड़के की तरफ उत्सुकता से देखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़का बोला, मछलियां, मेमने एवं पृथ्वी पर रहनेवाले सभी जीव-जंतु मनुष्यों की तरह पैदा होते हैं और मनुष्यों की तरह उनकी मृत्यु होती है। कोई भी प्राणी किसी अन्य प्राणी से श्रेष्ठ और महत्वपूर्ण नहीं है। सभी प्राणियों में बस यही अंतर है कि अधिक शक्तिशाली और बुद्धिमान प्राणी अपने से कम शक्तिशाली और बुद्धिमान प्राणियों को खा सकता है।


पढ़ें,वैज्ञानिकों ने चेताया, ईश्वरीय कण से प्रलय आ सकती है

यह कहना गलत है कि ईश्वर ने मछलियों और मेमनों को हमारे लाभ के लिए बनाया है। बात सिर्फ इतनी है कि हम इतने ताकतवर और चालक हैं कि उन्हें पकड़ कर मार डालते हैं। मच्छर और पिस्सू हमारा खून पीते हैं, जबकि शेर और भेड़िये हमारा शिकार तक कर सकते हैं, तो क्या ईश्वर ने हमें उनके लाभ के लिए बनाया है?

पढ़ें,आपकी कुण्डली में भी है इनमें से कोई योग है तो बनेंगे करोड़पति

च्वांग-त्जु भी वहां मेहमानों के बीच बैठे हुए थे। वह अपनी कुर्सी से उठकर लड़के की बात पर ताली बजाने लगे। उन्होंने कहा, इस एक बालक में हजार प्रौढ़ों जितना ज्ञान है। लेकिन ज्ञान काफी नहीं है, उसे व्यक्त करने का साहस भी होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed