फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   How hard is to be poor

ताकतवर बनना है, जानिए कितना आसान है यह काम

Sat, 16 Aug 2014 10:49 AM IST
लक्ष्मीकांता वर्मा
लक्ष्मीकांता वर्मा Updated Sat, 16 Aug 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
How hard is to be poor

सेठ अनंत ठकराल अपने बच्चों की अध्यापिका सीमा यूलिमा का हिसाब चुकता करना चाहते थे। महीना पूरा हुआ, तो उन्होंने सीमा को बुलाकर कहा, सोचता हूं कि तुम्हारा हिसाब चुकता कर दिया जाए। तय हुआ था कि तुम्हें महीने के तीन सौ रुपये मिलेंगे, हैं न?

विज्ञापन


नहीं, तीन सौ पचास। सीमा ने कहा। फिर सेठ बोला,  तुमने हमारे यहां दो महीने तक बच्चों को पढ़ाया है। उसने कहा, नहीं, दो महीने पांच दिन। इस पर सेठ ने फिर याद दिलाया, नहीं, पूरे दो महीने। और इन दो महीनों के नौ रविवार भी निकाल दो। फिर तीन छुट्टियां... नौ और तीन बारह, तो हिसाब में एक सौ बीस रुपये कम हुए।
विज्ञापन


पढ़ें,भगवान श्री कृष्ण की भक्ति से मालामाल हो रहे मुसलमान
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली चार दिन बीमार रही, उन दिनों तुमने सिर्फ कांचा को ही पढ़ाया और फिर तीन दिन तुम्हारे दांत में दर्द रहा। उस समय मेरी पत्नी ने तुम्हें छुट्टी दे दी थी। इन सबके पैसे घटा दिए जाएं, तो बाकी रहे चार सौ दस, ठीक है?


सीमा की आंखों में आंसू भर आए। इसके बाद भी सेठ ने हिसाब लगाना जारी रखा। उन्होंने कहा, तुमने कप-प्लेट तोड़ डाले। बीस रुपये इनके घटाओ। तुम्हारी लापरवाही से कांचा ने पेड़ पर चढ़कर अपना कोट फाड़ डाला था। पच्चीस रुपये उसके और फिर तुम्हारी लापरवाही के कारण ही नौकरानी शामली के बूट लेकर भाग गई। दस रुपये उसके कम हुए। इतना ही नहीं, दस जनवरी को पंद्रह रुपये तुमने उधार लिए थे। इस तरह चार सौ दस में से सत्तर रुपये घट गए। बाकी रह गए तीन सौ चालीस।

पढ़ें,जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण हुए 5240 वर्ष के, बना ग्रहों का अद्भुत योग

सीमा की आंखों में आंसू उमड़ आए। उसने हौले से कहा, धन्यवाद! और जाने को तैयार हो गई। सेठ ने अचंभित होकर पूछा, तुमने धन्यवाद क्यों कहा? वह बोली, पैसों के लिए। सेठ उसे जाते हुए देखता रहा। उसे लगा कि सीमा उसे परास्त कर चली गई है। वह सोचने लगा कि दुनिया में ताकतवर बनना कितना आसान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed