फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   He may be, is the best creation of owner

ईश्वर की बेहतरीन रचना आखिर क्यों कहा गया इसे

Fri, 06 Jun 2014 09:00 AM IST
जेन कथा
जेन कथा Updated Fri, 06 Jun 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
He may be, is the best creation of owner

एक प्रशासक, एक कवि, एक चित्रकार और एक आलोचक एक ऊंट पर बैठकर रेगिस्तान से गुजर रहे थे। रास्ते में एक रात यों ही वक्त बिताने के लिए उन्होंने सोचा कि वे अपने-अपने हिसाब से ऊंट का वर्णन करें। प्रशासक तंबू में गया और उसने दस मिनट में ऊंट के महत्व को दर्शाने वाला एक व्यवस्थित और वस्तुनिष्ठ निबंध लिख दिया।

विज्ञापन


कवि ने भी लगभग दस मिनट में ही अनुपम छंदों में यह लिख दिया कि ऊंट किस प्रकार एक उत्कृष्ट प्राणी है। चित्रकार भी कहां पीछे रहने वाला था! उसने अपनी तूलिका उठाई और कुछ सधे हुए स्ट्रोक्स लगाकर ऊंट की बेहतरीन छवि की रचना कर दी।
विज्ञापन


अब आलोचक की बारी थी। वह कागज-कलम लेकर तंबू में चला गया। उसे भीतर गए दो घंटे बीत गए। बाहर बैठे तीनों लोग बेहद उकता चुके थे। वे आलोचक के जल्दी बाहर आने की राह देखते-देखते थकने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर बाद आखिरकार आलोचक बाहर आया और बोला, मैंने इस जानवर के कुछ नुक्स खोज ही लिए। इसकी चाल बड़ी बेढब है। यह जरा भी आरामदेह नहीं है और यह बदसूरत भी है। इतना कहते हुए उसने कागज का एक पुलिंदा उन लोगों को थमा दिया।


उस पर लिखा था, ऊंट ईश्वर की रचना है। हमारी समझ उसकी समझ से बेहतर नहीं हो सकती। इसलिए वह जैसा भी हो, हमारे लिए अच्छा भले ही न हो, पर ऊपर वाले की नायाब रचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed