फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Have to carry all of your cross

गुड फ्राइडे आजः जानिए ईसा मसीह की कही यह खास बात

Fri, 03 Apr 2015 09:10 AM IST
जिम बायरन
जिम बायरन Updated Fri, 03 Apr 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
Have to carry all of your cross

अम्ब्रिया (इटली) के एक गांव में अमीन नाम का एक आदमी रहता था। वह हमेशा अपने दुखों का रोना रोता रहता। वह ईसाई था और अच्छी बात यह थी कि वह बाइबिल का नियमित अध्ययन करता था। वह उसमें दिए गए आश्वासनों के बजाय ईसा की उस अंतिम यात्रा के विषय में सोचता, जिसमें वह अपना सलीब ढोते हैं। अमीन अपने दुखों को याद करता और सोचता कि उसके कंधे पर भी एक सलीब है, जिसे ढोने के लिए वह अभिशप्त है।

विज्ञापन


पढ़ें, शनिवार को चंद्रग्रहण, जानिए आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा

एक रात वह इस एहसास से बहुत परेशान हो गया। उसने प्रार्थना की, हे प्रभु, मेरे दुखों का भार कुछ कम कर दो! वरना मैं खुदकुशी कर लूंगा। रात में उसने देखा कि ईश्वर उसे एक भंडार में ले गए हैं। वहां प्रभु ने कई सलीब दिखाए और कहा, जो भी दुनिया में जाता है, उसे अपना सलीब खुद ढोना पड़ता है। तुम खुद ही अपनी पसंद का सलीब चुन लो।
विज्ञापन


उसने एक-एक कर कई सलीब देखे। हर सलीब पर उनके मालिकों का नाम लिखा हुआ था। वह समझ नहीं पा रहा था कि उसका सलीब कौन-सा है? उसने दरम्याने आकार का एक सलीब उठाया। उस पर उसके उस मित्र का नाम था, जिसे वह बहुत दुखी समझता था। उसके बारे में अमीन का ख्याल था कि अगर वह उसके हाल में रहता, तो काफी पहले मर गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 7 स्थान जहां स्नान करने मात्र से मनुष्य स्वर्ग जाता है

इसके बाद उसने और भी कई सलीब देखे। उसे कोई भी पसंद नहीं आया। उसे असमंजस में पड़ा देख ईश्वर ने कहा, तुम चाहो, तो सबसे छोटा सलीब चुन सकते हो। अमीन ने फिर सलीब तलाशना शुरू किया। आखिर में उसे एक सलीब मिल ही गया, जो सबसे छोटा था। अमीन यह देखकर हैरत में पड़ गया कि जिस सलीब को उसने उठाया है, उस पर उसी का नाम लिखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed