फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   God take care each other

क्यों ब्रह्मा जी ने रखी देवता और दानव के समाने यह अजब सी शर्त

Wed, 20 May 2015 04:54 PM IST
- ऋषि मार्कंडेय
- ऋषि मार्कंडेय Updated Wed, 20 May 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
God take care each other

एक बार देवर्षि नारद ने अपने पिता ब्रह्मा से कहा, 'पूज्यवर आप परमपिता है। देवता और दानव आप की ही संतान हैं। भक्ति और ज्ञान में देवता श्रेष्ठ हैं, तो शक्ति और तप में दानव श्रेष्ठ हैं। इन दोनों में कौन अधिक श्रेष्ठ है। आपने देवों को स्वर्ग और दानवों को पाताल लोक में जगह दी, ऐसा क्यों?

विज्ञापन


पढ़ें,पत्नी की भाग्य रेखा है ऐसी तो गर्भधारण करना होगा कठिन
विज्ञापन


ब्रह्मा ने कहा कि इस प्रश्न का उत्तर देना कठिन है। देव और दानव दोनों मेरे ही पुत्र हैं। दोनों की तुलना अपने ही मुंह से करना उचित न होगा! लेकिन फिर भी समाधान का एक उपाय है। तुम आज ही देवों और दानवों, दोनों को निमंत्रण भेजो। वे भोजन पर आएंगे, तो तुम्हें उत्तर भी मिल जाएगा!
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,बन सकते थे नायक, हालात ने बना दिया इन 5 को सबसे बड़ा खलनायक


नारद ने तत्काल ही असुरों और देवों को निमंत्रण दे दिया। दूसरे दिन देव और दानव, दोनों ब्रह्मलोक में भोजन के लिए पहुंचे। दानव पहले पहुंचे थे। उन्होंने खुद से शुरुआत करने के लिए कहा। भोजन परोसा गया। दानव भोजन शुरू करने ही वाले थे कि ब्रह्मा ने कहा, एक शर्त है कि असुरों का हाथ अब कोहनी से मुड़ नहीं पाएगा। इसी स्थिति में सभी को भोजन करना होगा।

असुरों ने खाना शुरू किया, पर ऐसी स्थिति में कोई कैसे खा सकता था! कोई सीधे थाली में मुंह डालकर खाने का प्रयास करने लगा, तो कोई भोजन हवा में उछाल कर मुंह में डालने की कोशिश करता। बात बन नहीं सकी और दानव बिना खाए ही उठ गए।

देवता पहुंचे। भोजन शुरू करने से पहले उन्हें भी शर्त बता दी गई। वे समझ गए कि अपने हाथ से भोजन करने पर रोक है। वे थोड़ा आगे खिसके और थाली से व्यंजन उठाकर पास बैठे दूसरे देवता को खिलाने लगे। इस तरह बिना हाथ मोड़े ही उन्होंने एक दूसरे को भोजन करा लिया। नारद यह सब देख संतुष्ट थे, जैसे उन्हें अपना उत्तर मिल गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed