फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   God awake me and tell to eat

भगवान के नाम पर कैसे एक दूसरे को ठगते हैं लोग, खुद देख लीजिए

Sat, 23 Jan 2016 06:44 PM IST
-साधु ईश्वर समर्पण
-साधु ईश्वर समर्पण Updated Sat, 23 Jan 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
God awake me and tell to eat

ज्ञान की खोज में एक बार तीन साधु हिमालय पर जा पहुंचे। वहां पहुंचकर तीनों को बहुत भूख लगी। मगर उनके पास मात्र दो ही रोटियां थीं। उन तीनों ने तय किया कि वे भूखे ही सो जाएंगे। ईश्वर जिसके सपने में आकर रोटी खाने का संकेत देंगे, वही ये रोटियां खाएगा। ऐसा कहकर तीनों सो गए।

विज्ञापन


आधी रात को तीनों साधु उठे और एक दूसरे को अपना-अपना सपना सुनाने लगे। पहले साधु ने कहा-मैं सपने में एक अनजानी जगह पहुंचा। वहां बहुत शांति थी। वहां मुझे ईश्वर मिले। उन्होंने मुझे कहा कि तुमने जीवन में सदा त्याग ही किया है, इसलिए ये रोटियां तुम्हें ही खानी चाहिए।
विज्ञापन


दूसरे साधु ने कहा कि मैंने सपने में देखा कि विगत में तपस्या करने के कारण मैं महात्मा बन गया हूं और मेरी मुलाकात ईश्वर से होती है। ईश्वर ने मुझसे कहा कि लंबे समय तक कठोर तप करने के कारण रोटियों पर सबसे पहला हक तुम्हारा है, तुम्हारे मित्रों का नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तीसरे साधु की बारी थी। उसने कहा, मैंने सपने में कुछ नहीं देखा। बल्कि मुझे सपना आया ही नहीं। मैं सोने की कोशिश कर रहा था, थोड़ी नींद आई भी। पर पता नहीं, उस बीच नींद कब खुली। मैं उठा और रोटियां खा गया। यह सुनकर दोनों साधु क्रोधित हो गए।

उन्होंने तीसरे साधु से पूछा-ऐसा करने से पहले तुमने हमें क्यों नहीं उठाया? तब तीसरे साधु ने कहा, कैसे उठाता? एक बार खयाल आया भी था कि तुम लोगों को भी बता दूं, लेकिन तुम दोनों तो ईश्वर से बातें कर रहे थे।


ईश्वर ने तुम्हारी बातें सुनते-सुनते मेरी ओर देखा और कहा कि तुम्हें भूख लगी है। उठो और रोटियां खा लो। मैंने उनका आदेश माना। फिर ईश्वर को धन्यवाद दिया कि उन्होंने मुझे भूखे मरने से बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed