फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   far from the words of evil and brag

बुराई और बड़ाई के शब्दों से दूर

Mon, 24 Mar 2014 07:38 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Mon, 24 Mar 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन

सभी धर्मग्रंथों में किसी की निंदा करने, सुनने तथा दोष दर्शन को वाणी, कानों और नेत्रों का पाप कहा गया है। बाइबिल में लिखा है, जो बुराई सुनता है, किसी की निंदा करता है, वह व्यर्थ ही अपना शत्रु पैदा करता है। यदि दोष ढूंढना हो, तो अपना दोष तलाश कर उसे दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन


अरब देश में उच्च कोटि के एक फकीर रहते थे। लोग उन्हें बहरा समझकर 'बहरा हातिम' कहते थे। एक दिन कुछ लोग हातिम के दर्शन के लिए पहुंचे। वह बैठे हुए थे कि सामने की दीवार पर मक्खी मकड़ी के जाल में फंस गई। एकाएक हातिम के मुंह से निकला, ऐ लोभ की मारी, अब क्यों भिनभिना रही है? तू शक्कर, शहद और कंद के लोभ में घूमती-घूमती मकड़ी द्वारा फैलाए जाल में फंसकर उसकी शिकार बन जाती है। अब फंस चुकी है, तो भुगत लोभ का परिणाम।
विज्ञापन


सामने बैठे लोग हैरान थे कि हातिम बहरे हैं, तो उन्होंने मक्खी की भिनभिनाहट कैसे सुन ली। एक व्यक्ति ने पूछ ही लिया, तो संत हातिम ने कहा, मैं कानों में किसी की बुराई या अपनी बड़ाई के शब्द नहीं आने देना चाहता। लोग मुझे बहरा समझकर मुझसे बेकार की बातें नहीं करते। मैं बुरे शब्द सुनने से बचा रहता हूं। साथ ही, यदि कोई बहरा समझकर आपस में मेरे दोष का वर्णन करता है, तो मैं उन्हें चुपचाप दूर करने का प्रयत्न करता हूं। इस तरह बहरा बनने से मुझे अनायास कई फायदे हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed