फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   fall in love for get swarg

स्वर्ग पाने के लिए प्रेम में पूरी तरह डूब जाना जरूरी है

Mon, 18 Nov 2013 03:52 PM IST
शिव कुमार गोयल
शिव कुमार गोयल Updated Mon, 18 Nov 2013 03:52 PM IST
विज्ञापन
fall in love for get swarg

ईसा मसीह नगर-नगर भ्रमण कर उपदेश दिया करते थे कि स्वर्ग का राज्य पाने के लिए प्रेम में पूरी तरह डूब जाना जरूरी है।

विज्ञापन


एक बार एक श्रद्धालु उनके पास पहुंचा। उसने पूछा, आप स्वर्ग के राज्य की बात कहते हैं। इस कठिन मंजिल तक कैसे पहुंचा जा सकता है?

ईसा ने कहा, हर कोई स्वर्ग का राज्य प्राप्त कर सकता है, क्योंकि वह हर प्राणी के भीतर विद्यमान है। जब आदमी यह समझ लेगा कि स्वर्ग उसके हृदय में मौजूद है, तो वह राग-द्वेष और घृणा को अपने पास फटकने नहीं देगा। प्राणी मात्र से प्रेम करनेवाला, अहंकार त्यागकर खुद को दूसरों से तुच्छ समझने वाला, दूसरों की सहायता को तत्पर रहनेवाला स्वर्ग के राज्य में ही तो रहता है।

किसी ने ईसा से पूछा, हमने देखा है कि अनेक श्रद्धालु आपके उपदेशों का पालन करते हैं। फिर भी वे दुखी क्यों दिखाई देते हैं?

ईसा ने कहा, खेत में बीज बोए जाते हैं। सबके सब एक से ही नहीं उगते। कुछ बीज पथरीली जमीन पर गिरते हैं, उनके अंकुर जल्दी सूख जाते हैं। जो अच्छी जमीन पर गिरते हैं, वे फलते-फूलते हैं। उनके आसपास इतनी मिट्टी होती है कि वे उसमें अपनी जड़ों को जमा लें। इसी प्रकार मेरा उपदेश सुनने वाले कई बार लोभ-लालच और कुसंग में आकर गलत काम कर बैठते हैं। वे भटककर स्वर्ग का रास्ता भूल जाते हैं। श्रद्धालु की जिज्ञासा का समाधान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed