फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Empty hands but huge amount of money

कुछ नहीं होते हुए भी अकूत संपदा का मालिक

Thu, 31 Jul 2014 12:16 PM IST
नारायण स्वामी
नारायण स्वामी Updated Thu, 31 Jul 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
Empty hands but huge amount of money

एक महर्षि थे। उनका नाम था कणाद। किसान जब अपना खेत काट लेते थे, तो उसके बाद जो अन्न के दाने खेतों में पड़े रह जाते थे, उन्हें बीनकर वह अपना जीवन चलाते थे। अनाज के दाने (कण) बीनकर आहार करने के कारण ही उनका नाम कणाद पड़ गया था। कणाद अर्थात जो कण भर खाता हो।

विज्ञापन


जाहिर है, उन जैसा दरिद्र और कौन होगा! उस देश के राजा को कणाद के बारे में पता चला। उसने बहुत-सी धन-सामग्री लेकर अपने मंत्री को उन्हें भेंट करने के लिए भेजा। मंत्री पहुंचा, तो महर्षि ने कहा, मैं जैसा भी हूं, कुशल हूं। इस धन को तुम उन लोगों में बांट दो, जिन्हें इसकी जरूरत है।
विज्ञापन


मंत्री वह धन वापस लेकर लौट गया। राजा ने पूछा, तो कणाद की कही बात दोहरा दी। राजा को हैरानी हुई कि इतनी दौलत भी कोई लौटा सकता है! राजा ने मंत्री को एक बार फिर महर्षि के पास भेजा। महर्षि ने फिर मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के लौट आने के बाद राजा ने सोचा कि कणाद शायद उनके हाथों ही भेंट लेना चाहते हों। इसलिए बार-बार वह प्रतिनिधि को लौटा रहे हैं। तीसरी बार राजा स्वयं उनके पास गया। वह अपने साथ बहुत-सा धन ले गया। उसने महर्षि से प्रार्थना की कि वह उसे स्वीकार कर लें, किंतु महर्षि ने कहा, तुम यह सारा धन उन लोगों को दे दो, जिनके पास कुछ नहीं है। मेरे पास तो सबकुछ है।


राजा को विस्मय हुआ। लौटकर उसने सारी बात अपनी रानी को बताई। रानी बोली, आपने भूल की। ऐसे साधु के पास कुछ देने के लिए नहीं, लेने के लिए जाना चाहिए।

राजा उसी रात महर्षि के पास गया और उनसे क्षमा मांगी। कणाद ने कहा, गरीब कौन है? मुझे देखो और अपने को देखो। बाहर नहीं, भीतर। मैं कुछ भी नहीं मांगता, कुछ भी नहीं चाहता। इसलिए अनायास ही सम्राट हो गया हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed