फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Ego is the way to fall

जब मन में ऐसी बातें आने लगे तो समझ लीजिए आपका विनाश नजदीक है

Wed, 05 Aug 2015 03:11 PM IST
जेन कथा
जेन कथा Updated Wed, 05 Aug 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
Ego is the way to fall

तीरंदाजी की कई प्रतियोगिताएं जीतने के बाद वह नौजवान खुद को सबसे बड़ा धनुर्धर मानने लगा था। वह जहां भी जाता, लोगों को मुकाबला करने की चुनौती देता, और उन्हें हराकर उनका मजाक उड़ाता। एक बार उसने एक प्रसिद्ध जेन मास्टर को चुनौती दी। दोनों के बीच मुकाबला शुरू हुआ। युवक ने अपने पहले प्रयास में ही दूर रखे लक्ष्य के ठीक बीचों-बीच निशाना लगा दिया।

विज्ञापन


पढ़ें, अपनी भाग्य रेखा खुद पढ़िए और जानिए इनका क्या है मतलब
विज्ञापन


अपनी कामयाबी पर इतराते हुए वह बोला, मास्टर, आप इससे बेहतर दिखा सकते हैं? मास्टर ने उस युवक से कहा, पुत्र, मेरे पीछे आओ। चलते-चलते दोनों एक खतरनाक खाई के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने देखा कि वहां दो पहाड़ियों को जोड़ने के लिए किसी ने लकड़ी का एक कामचलाऊ पुल बनाया है, जो काफी जर्जर हो चुका है। मास्टर पुल के बीचों-बीच पहुंचे। उन्होंने कमान से तीर निकाला और दूर एक पेड़ के तने पर निशाना लगाया। उनका निशाना सही लगा।


निशाना लगाने के बाद मास्टर बोले, अब तुम भी उसी पेड़ पर निशाना लगाकर अपनी दक्षता साबित करो। युवक डरते-डरते आगे बढ़ा और बड़ी मुश्किल से पुल के बीचों-बीच पहुंचा। उसने किसी तरह निशाना लगाया, पर निशाना लक्ष्य के आस-पास भी नहीं लगा। युवक ने अपनी हार स्वीकार कर ली।

तब मास्टर बोले, तुमने तीर-धनुष पर तो नियंत्रण हासिल कर लिया है, पर उस मन पर अब भी तुम्हारा नियंत्रण नहीं है, जो किसी भी परिस्थिति में लक्ष्य भेदने के लिए आवश्यक है। यह बात हमेशा याद रखो कि जब तक मनुष्य के अंदर सीखने की जिज्ञासा है, तब तक उसके ज्ञान में वृद्धि होती है, पर जब उसे सर्वश्रेष्ठ होने का अहंकार हो जाता है, तो उसका पतन शुरू हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed