फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Each person is a servant of one another

कैसे नौकर मालिक बन सकता है इनसे सीखिए

Tue, 23 Dec 2014 12:29 PM IST
कल्याण का सत्कथा अंक
कल्याण का सत्कथा अंक Updated Tue, 23 Dec 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
Each person is a servant of one another

अफ्रीका में कमेरा का हब्शी राजा बहुत अभिमानी था। वह हमेशा ऐश्वर्य के उन्माद में रहता था। लोग उससे बहुत डरते थे। एक दिन राजा अपनी सभा में बैठकर डींग हांक रहा था कि सब लोग मेरे सेवक हैं। उस समय एक वृद्ध हब्शी ने, जो बड़ा बुद्धिमान और कार्यकुशल था, उसके कथन का विरोध किया। उस वृद्ध का नाम बोकबार था।

विज्ञापन


उसने कहा, प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे का सेवक है। वृद्ध के इस कथन से राजा सिर से पैर तक जल उठा। कमेरा नरेश ने बोकबार को धमकी देते हुए कहा, इसका आशय है कि मैं तुम्हारा सेवक हूं। मुझे विवश कर दो, अपनी सेवा करने को। मैं तुम्हें सौ गायें पुरस्कार स्वरूप प्रदान करूंगा। यदि तुम शाम तक मुझे अपना सेवक नहीं सिद्ध कर सकोगे, तो मैं तुम्हें मार डालूंगा और लोगों को समझा दूंगा कि मैं तुम्हारा मालिक हूं।
विज्ञापन


बहुत ठीक, कहकर बोकबार ने प्रणाम किया। वृद्ध होने के कारण चलने के लिए वह अपने पास एक छड़ी रखता था। ज्यों ही वह राजसभा से बाहर निकल रहा था, त्यों ही एक भिखारी आ पहुंचा। बोकबार ने राजा से निवेदन किया, मुझे आज्ञा दीजिए कि मैं इस भिखारी को कुछ खाने के लिए दे दूं। राजा ने अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों हाथ में भोजन की सामग्री लेकर वह बुढ़ापे के कारण राजा के निकट ही थर-थर कांपने लगा। बगल से छड़ी जमीन पर गिर पड़ी और उसके कपड़े में उलझ गई। वह गिरने ही वाला था कि उसने राजा से छड़ी उठा देने की प्रार्थना की। राजा ने तुरंत छड़ी उठा दी। बोकबार ठठाकर हंस पड़ा और बोला, आपने देखा कि सज्जन लोग एक-दूसरे के किस तरह सेवक होते हैं? मैंने भिखारी की सेवा की और आपने मेरी। राजा ने प्रसन्न होकर बोकबार को अपना मंत्री बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed