{"_id":"73f5c2b851f8848ada8781ec4f9ba80d","slug":"donation-with-desire-becomes-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दान करते समय इस बात का ध्यान रखें, तभी मिलेगा पुण्य","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
दान करते समय इस बात का ध्यान रखें, तभी मिलेगा पुण्य
शिवकुमार गोयल
Updated Tue, 15 Apr 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आध्यात्मिक विभूति हनुमान प्रसाद पोद्दार से मिलने कोलकाता के एक धनाढ्य परिचित पहुंचे। उन्होंने कहा, जब मैं किसी तीर्थ में जाता हूं, तो दान अवश्य करता हूं। उन्होंने एक अखबार भी दिखाया, जिसमें किसी को कपड़े दान करते हुए उनका चित्र छपा था।
विज्ञापन
पोद्दार जी ने कहा, तुमने तो अपने दान को एक ही दिन में निष्फल बना डाला, जबकि दान का पुण्य तो लंबे समय तक मिलता है। धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि जो प्रशंसा या किसी बदले की इच्छा से दान करता है, वह उसका पुण्य फल कदापि नहीं प्राप्त कर सकता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, पद्मपुराण में कहा गया है कि मानव को धन-संपत्ति ईश्वर की कृपा से प्राप्त होती है, इसलिए इसका उपयोग अपने परिवार के पालन-पोषण में सतर्कता से करना चाहिए। उसका अत्यधिक भाग यज्ञ आदि धार्मिक कार्यों और अभावग्रस्त लोगों की सेवा-सहायता में लगाना चाहिए। यह मानकर दान करना चाहिए कि भगवान की चीज भगवान को ही अर्पित की जा रही है। यदि कोई अहंकार में खुद को बड़ा धर्मात्मा प्रकट करने के लिए दान करता है, तो वह पुण्य की जगह पाप का भागी बनता है।
विज्ञापन
पोद्दार जी कहते हैं, जो व्यक्ति निष्काम सेवा-सहायता करता है, प्रभु उसी पर कृपा-दृष्टि रखते हैं। जो आदमी लालसा में सेवा का प्रदर्शन करता है, उसे ढोंग मानना चाहिए। गुप्तदान को शास्त्रों में सर्वश्रेष्ठ दान माना गया है।