फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Don't miss the wise person's letions

पक्षियों की इस बुद्घिमानी को देखकर आप हैरान हो जाएंगे

Wed, 20 Aug 2014 11:02 AM IST
विष्णु शर्मा
विष्णु शर्मा Updated Wed, 20 Aug 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
Don't miss the wise person's letions

एक विशाल पेड़ पर कई हंस रहा करते थे। उनमें एक बहुत बुद्धिमान और दूरदर्शी था। एक दिन उसने एक नन्ही-सी बेल को पेड़ के तने पर बहुत नीचे लिपटते देखा, तो दूसरे हंसों को बुलाकर कहा, इस बेल को नष्ट कर दो। एक दिन यह हम सबको मौत के मुंह में ले जाएगी। हंसों को यकीन नहीं हुआ, और किसी ने भी उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन


पढ़ें,उन चार दिनों के लिए महिलाओं को यह व्रत करना जरूरी क्यों?
विज्ञापन


समय बीतता रहा। बेल लिपटते-लिपटते ऊपर शाखों तक पहुंच गई। बेल का तना मोटा होने लगा और पेड़ के तने पर सीढ़ी बन गई, जिस पर आसानी से चढ़ा जा सकता था। एक दिन जब सब हंस दाना चुगने बाहर गए हुए थे, तब एक बहेलिया उधर आ निकला। पेड़ पर बनी सीढ़ी को देखते ही उसने पेड़ पर चढ़कर जाल बिछाया और चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को सारे हंस वापस पानी में उतरे, तो बहेलिए के जाल में फंस गए। जब वे जाल में फंस गए, तो उन्हें उस बुद्धिमान हंस की बातें याद आईं। सब उसकी बात न मानने के लिए लज्जित थे। वह बुद्धिमान हंस चुपचाप बैठा था। एक हंस ने हिम्मत करके कहा, ताऊ, हम मूर्ख हैं, लेकिन अब हमसे मुंह मत फेरो।


पढ़ें,तिल और यह निशान होता है बड़ा ही खतरनाक

दूसरे हंसों ने भी इसी तरह का अनुरोध किया। तब उस हंस ने बताया, सुबह जब बहेलिया आएगा, तब सभी मुर्दा होने का नाटक करना। मुर्दा समझकर वह हमें जाल से निकालकर जमीन पर रखता जाएगा। जैसे ही वह अंतिम हंस को नीचे रखेगा, मैं आवाज दूंगा। आवाज सुनते ही सब उड़ जाना।

सुबह बहेलिया आया। हंसों ने वैसा ही किया। सचमुच बहेलिया हंसों को मुर्दा समझकर जमीन पर पटकता गया, और अंतिम हंस के साथ ही बुद्धिमान हंस की आवाज सुनकर सभी हंस उड़ गए। बहेलिया अवाक होकर देखता रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed