फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   discrimination is the ignorence of God

कुत्ते को घी लगी रोटी खिलाने का यह लाभ आप नहीं जानते होंगे

Wed, 23 Sep 2015 09:15 AM IST
भक्त विजयसेन
भक्त विजयसेन Updated Wed, 23 Sep 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
discrimination is the ignorence of God

पंढरपुर की कार्तिक-यात्रा का मेला लगा था। अनेक साधु-संत पधारे थे। एकादशी का निर्जल उपवास करके द्वादशी के दिन पारण की तैयारी चल रही थी। कोई आटा सानता, कोई रोटी बनाता, तो कोई रसोई बनाकर भगवान को भोग लगाता था।

विज्ञापन


पढ़ें,28 सितंबर को चूड़ामणि चन्द्रग्रहण, देखिए किसे मिलेगा लाभ किसे होगी हानि


इसी बीच एक काला कुत्ता वहां आ पहुंचा। साधुओं की एकादशी का उस पर भी काफी असर दिख रहा था। कदाचित पहले दिन कुछ भी न मिलने से वह भूखा कुत्ता किसी के आटे में मुंह डालता, किसी की पकी रोटी छूता, तो किसी की परोसी थाली में ही मुंह डालता। प्रत्येक साधु उसे दुत्कारता, मारता, भगाता था। कोई कहता, हमारा अन्न छू गया, अब वह खाने योग्य नहीं रहा। दूसरा महात्मा कहता, अरे! यह काला कुत्ता है, धर्मशास्त्रों में पढ़ा है कि इसकी छूत नहीं लगती।
विज्ञापन


पढ़ें,ज्योतिषशास्त्र के अनुसार रविवार के दिन इन 5 चीजों को खाने का है बड़ा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों ओर से तिरस्कृत कुत्ता नामदेव के पास आया और उनकी सेंकी रोटी लेकर भागा। यह देख नामदेव पास में रखी घी की कटोरी लेकर उसके पीछे-पीछे दौड़े और कहने लगे, भई! रूखी रोटी मत खाओ, पेट में दर्द होगा। यह घी है, मैं इसमें रोटी चुपड़ देता हूं। नामदेव घी चुपड़कर अपने हाथों से उसे रोटी खिलाने लगे।

सभी साधु-महात्मा नामदेव की करनी पर हंसने लगे और कहने लगे, नामदेव पागल हो गया है! पर नामदेव ने उनकी परवाह नहीं की। अंत में पेट भर जाने के बाद श्वान ने मनुष्य वाणी में नामदेव से कहा, नामदेव! सचमुच तुम्हारी दृष्टि सभी प्राणियों के प्रति समान है। यहां जुटे हुए इन महात्माओं में भेदभाव की भावना खत्म नहीं हुई है, लेकिन तुमने ‘सर्वत्र समदृष्टि’ रखने का मेरा आदेश अपने अंतर में भर लिया है।

यह कहकर भगवान अंतर्धान हो गए। उपस्थित सभी साधु-महात्मा नामदेव का भाग्य सराहने लगे और भगवान को खिलाने का अवसर पाकर भी उसे खो देने पर पछताने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed