फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   differences between deceive and swindle

कमाल का है तोता, बता दिया खजाने का पता

Thu, 15 Jan 2015 03:25 PM IST
आनंद स्वामी
आनंद स्वामी Updated Thu, 15 Jan 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
differences between deceive and swindle

किसी आदमी के पास एक शानदार तोता था। उसने तोते को एक शब्द ‘बेशक’ बोलना सिखा दिया। फिर उसने गांव में कुछ स्थानों पर थोड़ा-थोड़ा धन गाड़ दिया। अगली सुबह वह तोते को लेकर गांव में निकला और लोगों से बोला कि उसका तोता बहुत बुद्धिमान है। वह बता सकता है कि जमीन में कहां धन गड़ा हुआ है। लोगों ने उसे परखना चाहा, तो वह तोते को उन्हीं जगहों पर ले गया, जहां पिछली रात उसने धन गाड़ दिया था। उसने बारी-बारी से तोते से उन जगहों के बारे में पूछा और तोते के 'बेशक' कहने के बाद वह उपस्थित लोगों के सामने गड्ढा खोदकर धन निकालने लगा।

विज्ञापन


भीड़ में एक युवक इस कारनामे को देखकर प्रभावित हो गया। वह सोचने लगा कि यदि तोता उसे मिल जाए, तो वह बहुत जल्द ही धनी हो जाएगा। युवक ने तोते के मालिक से पूछा, सौदा किया और तोता खरीद लिया। फिर उसने मालिक के तरीके से एक स्थान पर रुककर तोते से कई बार पूछा कि यदि मैं यहां खोदूं, तो क्या धन मिलेगा? हर बार तोते ने एक ही उत्तर दिया, बेशक! युवक ने कई जगह खोदकर देखा, पर उसे कहीं भी खजाना नहीं मिला।
विज्ञापन


युवक समझ गया कि उसे ठग लिया गया है। उसने तोते से पूछा, ओ ज्ञानी तोते, मुझे लगता है कि मैंने एक हजार सोने के सिक्कों के बदले में तुम्हें खरीदकर बहुत बड़ी मूर्खता कर दी है। तोते ने फिर वही रटा-रटाया उत्तर दिया, बेशक! यह सुनकर युवक को जोरों की हंसी आ गई और वह खुद का ठगा जाना भूल गया। हंसी थोड़ी रुकी, तो वह तोते से बोला, तुमने पहली बार सच कहा। अब मैं इन चक्करों में पड़कर अपना समय और धन नष्ट नहीं करूंगा। यह सुनकर तोते ने एक बार फिर 'बेशक' कहा। तोते ने दूसरी बार सच बोला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed