फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   death could not change good works

पूर्वजन्म में था कंगाल कैसे बना अगले जन्म में मालामाल

Mon, 12 Oct 2015 01:59 PM IST
सुदर्शन सिंह
सुदर्शन सिंह Updated Mon, 12 Oct 2015 01:59 PM IST
विज्ञापन
death could not change good works

प्रतिष्ठानपुर नरेश सातवाहन आखेट को निकले, और सैनिकों से अलग होकर वन में भटक गए। भटकते भूखे-प्यासे राजा सातवाहन एक भील की झोपड़ी पर पहुंचे। भील उन्हें पहचानता नहीं था, फिर भी अतिथि समझकर उसने उनका स्वागत किया। भील की झोपड़ी में कुछ था नहीं, सिवाय सत्तू के। राजा ने सत्तू खाकर भूख मिटाई। रात्रि हो चुकी थी।

विज्ञापन


पढ़ें,जिनके इन अंगों पर तिल होता है उन्हें धन का अभाव कभी नहीं रहता
विज्ञापन


रात्रि शीतकाल की थी। शीतल वायु चल रही थी। भील स्वयं झोपड़ी से बाहर सोया और राजा सातवाहन को उसने झोपड़ी में सुलाया। रात्रि में वर्षा भी हुई। भील भीगता रहा। उसे सर्दी लग गई, और उसी रात उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रातःकाल राजा के सैनिक उन्हें ढूंढते हुए पहुंचे। सातवाहन ने सम्मान से भील का अंतिम संस्कार कराया। भील की पत्नी को उन्होंने बहुत-सा धन दिया। यह सब करके भी नरेश को शांति नहीं हुई। वह नगर तो लौट आए, किंतु उदास रहने लगे। उनका शरीर दिनोंदिन दुर्बल होने लगा। राजा को चिंता का रोग था, और उसकी औषधि किसी के पास नहीं थी।


पढ़ें, सुबह-सुबह इन 8 चीजों को देखना बड़ा ही अपशकुन माना जाता है


राजा की चिंता थी, बेचारे भील ने मुझे सत्तू दिया, मुझे झोपड़ी में सुलाकर खुद बाहर सोया, और उसकी मृत्यु हो गई। दान और अतिथि-सत्कार का ऐसा ही फल होता हो, तो कौन दान-पुण्य करेगा?

कई महीने हो गए। एक दिन भगवती सरस्वती के कृपा-पात्र पंडित वररुचि प्रतिष्ठानपुर पहुंचे। राजा की चिंता का समाचार पाकर वह राजभवन पहुंचे, और राजा को लेकर नगरसेठ के घर गए। नगरसेठ के छोटे पुत्र को जब राजा के सामने लाया गया, तो वह अबोध बालक सहसा बोल उठा, राजन, मैं आपका बहुत कृतज्ञ हूं। आपको सत्तू देने के फल से भील का शरीर छोड़कर मैं नगरसेठ का पुत्र हुआ हूं, और उसी पुण्य के प्रभाव से मुझे पूर्वजन्म का स्मरण भी है। यह देखकर राजा की चिंता दूर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed