फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   cursed fort of ranchi

क्यों सालों से इस किले पर गिर रही है आसमानी बिजली?

Tue, 07 Apr 2015 12:19 PM IST
Updated Tue, 07 Apr 2015 12:19 PM IST
विज्ञापन
cursed fort of ranchi

झारखंड के रांची-पतरातू मार्ग के पिठौरिया गांव स्थित एक प्राचीन किला है। इसे राजा जगतपाल सिंह का किला कहा जाता है।

विज्ञापन


कभी इस किले की शानो शौकत रही होगी लेकिन अब 100 कमरों के विशाल महलों वाला यह किला उजाड़ हो चुका है।

कहते हैं कि इस महल की तबाही का कारण एक शाप है जो आज भी हर साल उस घटना की याद दिलाता है कि सच्चे इंसान की आह कभी बेकार नहीं जाती।

Trending Videos

राजा जगतपाल सिंह को मिला शाप

cursed fort of ranchi

झारखंड की राजधानी रांची से करीब 18 किलोमीटर दूर पिठौरिया गांव में दो शताब्दी पुराना यह किला राजा जगतपाल सिंह का है, जो आज खंडहर में तब्दील हो चुका है। इस किले पर दशकों से हर साल आसमानी बिजली गिरती है, जिससे हर साल इसका कुछ हिस्सा टूटकर गिर जाता है।
 
पिठौरिया गांववासियों का मानना है कि इस किले पर हर साल बरसात के मौसम में बिजली गिरती है और किले का कोई भाग ध्वस्त हो जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसा एक क्रांतिकारी द्वारा राजा जगतपाल सिंह को दिए गए श्राप के कारण होता है।

इस शाप के पीछे एक अजब कहानी है। साल 1831 की बात है सिंदराय और बिंदराय के नेतृत्व में आदिवासियों ने यहां आंदोलन किया लेकिन यहां की भौगोलिक स्तिथियों से अनजान अंग्रेज, विद्रोह को दबा नहीं पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए मिला जगत सिंह को शाप

cursed fort of ranchi

ऐसे समय में अंग्रेज अधिकारी विलकिंग्सन ने राजा जगतपाल सिंह से सहायता मांगी। जगतपाल सिंह ने अंग्रजों की पूरी सहायता की और आंदोलन दबाया गया।

इतिहासकारों के मुताबिक, 1857 के दौरान भी जगतपाल सिंह ने अंग्रेजों का साथ दिया। जगतपाल सिंह की गवाही के कारण झारखंड के क्रांतिकारी ठाकुर विश्वनाथ नाथ शाहदेव को फांसी दी गई।

विश्वनाथ शाहदेव ने जगतपाल सिंह को अंग्रेजों का साथ देने और देश के साथ गद्दारी करने पर शाप दिया कि जगतपाल सिंह का वंश समाप्त हो जाएगा और उनके किले पर हर साल बिजली गिरेगी।

कहते हैं कि इसी शाप के कारण हर साल किले पर बिजली गिरती है। भूगर्भशास्त्री बिजली गिरन का कारण शाप नहीं बल्कि उस स्थान पर मौजूद लौह अयस्क को मानते हैं।

लेकिन स्थानीय लोग भूगर्भशास्त्री के मत को नहीं मानते हैं उनका मत है कि अगर ऐसा है तो शाप मिलने से पहले उस किले पर बिजली क्यों नहीं गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed