यहां सिगरेट पिएंगे तो खाएंगे झन्नाटेदार थप्पड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको सिगरेट पीने की आदत है तो जरा संभल जाइये। क्योंकि भारत का एक होटल ऐसा है जहां रात के समय सिगरेट पीने पर झन्नाटेदार थप्पर लगता है।
थप्पर किसने मारा यह कोई नहीं देखता। लेकिन ऐसा माना जाता है कि थप्पर मारने वाला कोई जिंदा आदमी नहीं बल्कि एक आत्मा है।
किसकी आत्मा इस पैलेस में भटक रही है?
यह आत्मा है एक मेजर की। ऐसी मान्यता है कि 1857 में सिपाही विद्रोह के समय वृजराज भवन पैलेस में एक ब्रिटिश रेजिडेंट मेजर चार्ल्स बुर्टन रहता था। विद्राहियों ने इस पैलेस पर आक्रमण कर दिया।
चार्ल्स बुर्टन के दो बेटे भी इस समय उसके साथ थे। कुछ सैनिकों के साथ इन तीनों ने काफी समय तक विद्रोहियों का मुकाबला किया लेकिन विद्रोहियों ने इन्हें हरा कर दिया।
चार्ल्स बुर्टन विद्रोहियों के हाथों मारा गया। इसके बाद से ब्रिटिश रेजिडेंट मेजर चार्ल्स बुर्टन की आत्मा इस पैलेस में भटक रही है। वृजराज भवन पैलेस के कुछ कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने मेजर भी आवाजें सुनी है।
सिगरेट पीना पसंद नहीं है मेजर की आत्मा को
यह पैलेस राजस्थान के कोटा शहर में स्थित है। इस पैलेस को हैरिटेज होटल बना दिया गया। कहते हैं रात के समय मेजर की आत्मा पैलेस में घूमती है।
उस समय जो वॉचमैन और हाउस कीपर सिगरेट पीता हुआ या सोता हुए मिल जाए तो उसे झन्नाटेदार थप्पर मारती है। लोग ऐसा मानने लगे हैं कि मेजर की आत्मा को यह पसंद नहीं कि कोई व्यक्ति काम के समय सोए या सिगरेट पीए।