फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Bird look good in the sky

पिंजरे में बंद पक्षी आखिर उदास क्यों रहते हैं?

Mon, 01 Dec 2014 11:56 AM IST
प्राणनाथ शर्मा
प्राणनाथ शर्मा Updated Mon, 01 Dec 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
Bird look good in the sky

चार साल के उस बालक को पक्षियों से बेहद प्यार था। पक्षी उसके घर-आंगन में जब भी आते, वह उनसे भरपूर खेलता। उन्हें जी भरकर दाने खिलाता। पक्षी जब उड़ते, तो उसे बहुत अच्छा लगता। एक दिन बेटे ने अपने पिता से कहा, मैं तोता और कबूतर की तरह नहीं उड़ सकता?

विज्ञापन


नहीं! पिता ने पुत्र को पुचकारते हुए कहा। पुत्र ने फिर सवाल किया, क्यों नहीं? पिता ने समझाया, क्योंकि बेटे, आपके पंख नहीं हैं।

उस समाधान से बच्चे का जी तो बहल गया, पर थोड़ी देर बाद उसने फिर पूछा, पिता जी, क्या तोता और कबूतर मेरे साथ नहीं रह सकते हैं? शाम को मैं उनके साथ खेलना चाहता हूं।
विज्ञापन


क्यों नहीं बेटे? हम आज ही आपके लिए तोता, कबूतर जैसी चिड़िया ले आएंगे। जब जी चाहे, आप उनसे खेलना। हमारा बेटा हमसे कोई चीज मांगे और हम नहीं लाएं, ऐसा कैसे हो सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को जब पिता घर लौटे, तो उनके हाथों में तोते और कबूतरों के पिंजरे थे। पंछियों को पिंजरों में दुबके पड़े देखकर पुत्र खुश न हो सका। वह बोला, ये इतने उदास क्यों हैं? पिता ने बेटे को तसल्ली देते हुए कहा, अभी ये नए-नए आए हैं। एक-दो दिन में जब ये घुल-मिल जाएंगे, तब देखना इनको उछलते-कूदते और हंसते हुए।

दूसरे दिन जब पिता शाम के वक्त लौटे, तो पिंजरों को खाली देखकर हैरान हुए। उन्होंने पत्नी से पूछा, तो जवाब मिला, अपने लाडले बेटे से पूछिए। पिता ने पुत्र से पूछा, बेटे, तोते और कबूतर कहां हैं?


पिता जी, मैं उन्हें पिंजरों में बंद देख नहीं सका। मैंने उन्हें उड़ा दिया है, अपनी भोली जबान में जवाब देकर बेटा बाहर आंगन में आकर आकाश में लौटते हुए पंछियों को देखने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed