{"_id":"5b8e3d2d42c79246547c6327","slug":"benefits-of-shani-rings-to-wear-finger","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे पहने उंगली में लोहे की अंगूठी, तिजोरी से लेकर जेब में होगा पैसा ही पैसा","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
ऐसे पहने उंगली में लोहे की अंगूठी, तिजोरी से लेकर जेब में होगा पैसा ही पैसा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान शनि को लोहे से बनी धातु की चीजें बहुत प्रिय होती है। जिस किसी की कुंडली में शनि की महादशा और अन्तर्दशा चल रही हो उसे तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जो व्यक्ति शनि से पीड़ित रहता है वह तरह के उपाय अपनाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धातुओं और ग्रहों का धनिष्ठ संबंध है। यदि ग्रह विपरीत हो, तो व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक असर होता है। शुभ-अशुभ फल के पीछे भी यही ग्रह कारक होते हैं। ग्रह संबंधी धातु धारण करने से यह शांत हो जाते हैं।
विज्ञापन
घोड़े की नाल के छल्ले का उपयोग हर क्षेत्र में बहुत ही शुभ माना जाता है। सामान्यतया इसका प्रयोग शनि के दुष्प्रभावो और बुरी आत्माओ से बचने के लिए किया जाता है इसलिए इसे शनि का छल्ला कहा गया है । इसे दाहिने हाथ की माध्यम अंगुली में धारण किया जाता है क्योंकि इसी उंगली के नीचे शनि पर्वत होता है। जो व्यक्ति इसे धारण करता है उसके जीवन में सुख संपत्ति और समृद्धि आती है।
विज्ञापन
शनिदेव के अशुभ प्रभावों की शांति हेतु लोहा धारण किया जाता है किन्तु यह लौह मुद्रिका सामान्य लोहे की नहीं बनाई जाती। काले घोडे की नाल, जो नाल खुद ही घोडे के पैरों से निकल गयी हो, उस नाल को शनिवार को सिद्ध योग में प्राप्त कर उपयोग करना चाहिए। व्यवसाय में तरक्की के लिए घोडे की नाल को शनिवार को प्राप्त कर, उसका शुद्धिकरण करके व्यापारिक प्रतिष्ठान में ऐसी जगह लगाया जाता है, जहाँ से प्रत्येक ग्राहक को वह स्पष्ट दिखाई दे। नाल को इस प्रकार लगाया जाता है कि उसका खुला भाग ऊपर की ओर रहे।
विज्ञापन