फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   anteryatra importance of positive thought in life

ऐसी मिली सजा कि वह बन गया शहर का सबसे धनवान

Tue, 12 Aug 2014 12:36 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
anteryatra importance of positive thought in life

सदियों पहले किसी मुल्क के लोग नीतिपूर्वक अपने काम किया करते थे। एक बार वहां के किसी व्यापारी ने कुछ अनैतिक काम कर दिया। दूसरों को जब पता चला, तो उन्होंने रिवाज के अनुसार उसे नगर से बाहर निकालने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


उन दिनों दोषियों की सारी संपत्ति जब्त कर उन्हें पत्थर मारकर नगर से बाहर निकाला जाता था; हालांकि उन्हें मौत नहीं दी जाती थी। पत्थर फेंकनेवालों में एक कम उम्र का लड़का भी था। वह नगर के सबसे धनी व्यापारी का पुत्र था। उसने भी एक छोटा-सा पत्थर उठाया और पूरी ताकत से उस व्यक्ति की ओर फेंका।
विज्ञापन


पत्थर व्यापारी की आंख के नीचे लगा। वहां से खून की धार बहने लगी। घायल व्यापारी को बंधी हालत में छोड़कर लोग वहां से चले गए। पत्नी और बच्चों ने उसके बंधन खोले और उसे मुक्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह क्या मिला पत्थरों के बीच में

anteryatra importance of positive thought in life

लहूलुहान व्यापारी की आंखों से आंसू बह रहे थे। अपमानित, लांछित, निर्धन और बेघर व्यापारी ने तय किया कि किसी अन्य नगर में जाकर बसना उचित होगा। इसके लिए वह तैयारी कर ही रहा था कि व्यापारी को एक चमक-सी दिखी।

धूल में कहीं कुछ झिलमिला रहा था। उसने उस पत्थर को उठाकर देखा, तो पाया कि वह बहुमूल्य रत्न है। व्यापारी ने पत्थर को संभाल कर रखा और समझदारी से उसका इस्तेमाल करने लगा।


इस तरह वह बन गया धनवान

anteryatra importance of positive thought in life

दूसरे शहर में उसका कारोबार चल पड़ा। जल्दी ही उसकी माली हालत पहले जैसी हो गई। पुराने शहर के लोगों को पता चला, तो नगरसेठ उसे वापस लिवाने आया।

पर व्यापारी ने नया शहर नहीं छोड़ा। इस वाकये के बाद व्यापारी ने अपने बच्चों को नसीहत दी कि बुरी घटनाओं और अनुभवों में भी कहीं कुछ छिपा है, जिसे हम तभी देख पाते हैं, जब हमारे भीतर अंतर्दृष्टि जागृत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed