फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Among thousand pleasures little trouble

पढ़ें, अगर आपको भी अपने बॉस पर गुस्सा आता है तो

Wed, 31 Dec 2014 01:11 PM IST
हनुमान प्रसाद पोद्दार
हनुमान प्रसाद पोद्दार Updated Wed, 31 Dec 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
Among thousand pleasures little trouble

हकीम लुकमान उस समय एक उमराव के दास थे। लुकमान बहुत नेक, आज्ञाकारी और सामाजिक अनुशासन के पाबंद थे। ईश्वर के प्रति निष्ठा तो उनमें कूट-कूटकर भरी हुई थी। मगर जिस उमराव के यहां वह चाकरी करते थे, वह कभी-कभी ईश्वर को और लुकमान को भी भला-बुरा कह बैठता था। फिर भी वह लुकमान से बहुत खुश था, उसके कामकाज की तारीफ करता और उसके खिलाफ किसी को कुछ भी कहने नहीं देता।

विज्ञापन


पढ़ें, 2015 का भविष्यफल

उमराव को एक दिन ककड़ी खाने की इच्छा हुई। उसने ककड़ी मंगवा कर जैसे ही मुंह में लिया, उसका जायका बिगड़ गया। ककड़ी कड़वी थी। उसे चुहल सूझी। उसने तुरंत वह ककड़ी लुकमान को दे दी, और कहा, इसे तू खा ले। हकीम लुकमान ने ककड़ी ले ली और बिना ना-नुकुर किए उसे खाने लगा। उन्होंने ककड़ी की तारीफ भी की। यह देखकर उमराव को बड़ा अचंभा हुआ। जिस ककड़ी को जीभ पर रखते ही लुकमान को थू-थू करना चाहिए था, उसे वह बड़े चाव से खा रहे थे।
विज्ञापन


पढ़ें,ये 5 हरकतें करते दिख जाएं कुत्ते तो समझ लीजिए कुछ बुरा होने वाला है
विज्ञापन
विज्ञापन


उमराव को यह देखकर बड़ा आश्चर्य हुआ। उसने पूछा, लुकमान, इतनी कड़वी ककड़ी तुमने किस तरह खा ली? लुकमान बोले, स्वामी आप प्रतिदिन मुझे स्वादिष्ट भोजन देते हैं, अगर एक दिन कड़वा दे दिया, तो क्या उसे मैं फेंक दूं या उसके लिए आपको दोष दूं? अपने प्यारे लोगों की मिठास में एक कड़वाहट भी हो, तो क्या उसके लिए उन्हें दोषी ठहराना चाहिए! आपने जब ककड़ी दी, तो आपके देने के अंदाज से ही लग गया था कि ककड़ी कड़वी है। लेकिन मुझे लगा कि परमात्मा भी तो कई तरह के सुखों के बीच कभी कभार तकलीफें देता है। उन थोड़ी सी तकलीफों को आखिर हम सहते हैं या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed